सीएम योगी आज गाजियाबाद दौरे पर, मेरठ रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री, जैन गुफा मंदिर का करेंगे उद्घाटन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को गाजियाबाद और नोएडा के दौरे पर रहेंगे। वे मेरठ रोड स्थित बसंतपुर सैतली गांव के पास तरुण सागर तीर्थ जैन मंदिर में नवनिर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही मेरठ रोड पर सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से मुरादनगर स्थित आईटीएस कॉलेज मैदान पर पहुंचेंगे, जहां से उनका काफिला मंदिर परिसर की ओर रवाना होगा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर 50 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जब तक मुख्यमंत्री का काफिला सड़क पर रहेगा, मेरठ रोड का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
सुरक...










