2027 के पहले घोसी में होगा सियासी घमासान, सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन से रिक्त हुई सीट
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में घोसी विधानसभा सीट फिर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के असमय निधन के बाद यह सीट औपचारिक रूप से रिक्त घोषित कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
सुधाकर सिंह की असमय मौत
20 नवंबर को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में इलाज के दौरान सुधाकर सिंह का निधन हो गया। वे अपने क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माने जाते थे। उनके निधन के बाद घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव अनिवार्य हो गया है।
घोसी सीट में दोबारा उपचुनाव
साल 2022-2027 के कार्यकाल में यह दूसरा उपचुनाव होगा। 2022 में सपा से दारा सिंह चौहान विधायक बने थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी और विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार को हरा कर पार्टी की...










