जालौन में इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत—पुलिस विभाग में सनसनी
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुठौंद थाना में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने अपने सरकारी आवास में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां करीब ढाई घंटे के उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोली की आवाज सुनते ही दौड़े पुलिसकर्मी, कमरे में मिला खून से लथपथ शरीर
घटना रात लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी जब अचानक आई गोली की आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़े तो सामने खून से लथपथ इंस्पेक्टर का शव पड़ा था और पास में सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
भंडारे कार्यक्रम से लौटने के बाद हुआ हादसा
बताया गया कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय रात में ...










