प्रयागराज में आज SIR मेगा कैंप: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत प्रशासन अलर्ट, शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा चुनौती
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज 8 दिसंबर को प्रयागराज में मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है। मतदाता सूची को अपडेट और सत्यापित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। खास बात यह है कि इस बार सबसे बड़ी समस्या शहरी क्षेत्रों में ‘नो मैपिंग’ का बड़ा आंकड़ा है, जिसने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
क्या है ‘नो मैपिंग’ मामला?
जिन मतदाताओं का नाम 2025 की मतदाता सूची में तो शामिल है, लेकिन 2003 की सूची से उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है, वे नो मैपिंग की श्रेणी में आते हैं। इनमें किसी भी तरह का पुराना प्रमाण नहीं मिलने पर ऐसे नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।ग्राम क्षेत्रों के मुकाबले शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों—शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और शहर पश्चिमी—में यह समस्या गंभीर है।
शहर दक्षिणी: 42% वोटरों की मैपिंग नहीं
शहर उत्तरी: 39%
...










