श्रावस्ती में CMO और ‘भ्रष्ट तंत्र’ के खिलाफ भाकियू–भीम आर्मी का हल्ला बोल, NH-730 जाम करने की कोशिश—जानें पूरा मामला
श्रावस्ती में सड़क हादसे के घायलों के उपचार में लापरवाही और सीएचसी में सुई-धागा बाहर से मंगाने के आरोपों को लेकर पिछले 22 दिनों से जारी धरना गुरुवार को उग्र हो गया। पीड़ित परिवारों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मैदान में उतर आए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
NH-730 जाम करने की कोशिश, पुलिस ने रोका
गुरुवार दोपहर भाकियू और भीम आर्मी के कार्यकर्ता संजय पार्क से निकलकर नेशनल हाईवे-730 जाम करने के लिए आगे बढ़ने लगे।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस धरना स्थल लाए।
इसके बाद कार्यकर्ताओं की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह संजय पार्क पहुंचे और जमीन पर बैठकर करीब दो घंटे वार्ता चली।
दो दिन में मजिस्ट्रेट जांच, अधीक्षक छुट्टी पर रहेंगे
वार्ता में यह सहमति बन...










