मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच CM भजनलाल का अचानक दिल्ली दौरा
जयपुर: राजस्थान में भजनलाल सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने के अवसर पर मंत्रिमंडल में बदलाव की सियासी चर्चाओं ने गर्माहट पकड़ ली है। इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अचानक दिल्ली दौरा सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर गया है।
जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे। इस दौरे को राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है।
मंत्रिमंडल में नए चेहरे और जिम्मेदारियों का अनुमान
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस फेरबदल में कई नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जबकि आधा दर्जन मौजूदा मंत्रियों को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, कुछ सियासी विशेषज्ञ मानते हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...










