उदयपुर: नाबालिग से रेप का आरोपी सलवार-सूट में पकड़ा, पुलिस ने करवाई सार्वजनिक परेड
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर शहर में नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोपी चंद्रशेखर पारिख को पुलिस ने सलवार-सूट और चुन्नी पहनाकर गिरफ्तार किया। आरोपी के गले में तख्ती लटकाई गई, जिस पर लिखा था: "मैं बलात्कारी हूं।"
पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पिछले कुछ महीनों में आरोपी महिलाओं की वेशभूषा धारण कर छिपा हुआ था। सलवार-सूट और चुन्नी में पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसकी सार्वजनिक परेड करवाई। इस दौरान आरोपी बार-बार कह रहा था, "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।"
अपराध का खुलासाआरोपी चंद्रशेखर पारिख, जोधपुर जिले के बिलाड़ा का रहने वाला है, पिछले आठ साल से उदयपुर में रह रहा था। वह पहले निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और बाद में कार स्पा सर्विस में कार्यरत था। वह लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की नाबालिग बेटी के साथ पिछले एक महीने ...










