Wednesday, July 22

Rajasthan

जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर रेलिंग/पत्थर हटाने को लेकर बवाल, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट सेवा बंद
Rajasthan, State

जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर रेलिंग/पत्थर हटाने को लेकर बवाल, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट सेवा बंद

    जयपुर। राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में शुक्रवार को एक मस्जिद के बाहर रखे पत्थरों को हटाने को लेकर उपजा विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।   कैसे शुरू हुआ विवाद   प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौमूं कस्बे में सड़क किनारे स्थित एक मस्जिद के बाहर लंबे समय से बड़े पत्थर रखे हुए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। इसी को लेकर स्थानीय प्रशासन ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया था। गुरुवार, 25 दिसंबर को इस संबंध में स्थानीय लोगों और विशेष समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहमति भी बनाई गई थी।   शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे नगर पालिका और प्रशासनिक टीम जब पत्थ...
चूरू के राजगढ़ में निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, 11वीं के छात्र से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ा
Rajasthan, State

चूरू के राजगढ़ में निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, 11वीं के छात्र से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ा

  चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र के साथ कथित रूप से की गई मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल का बताया जा रहा मामला   यह मामला राजगढ़ के सिद्धमुख रोड स्थित लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित छात्र के पिता दीपचंद ने आरोप लगाया है कि बुधवार को स्कूल के प्रिंसिपल सहित करीब छह शिक्षकों ने मिलकर उनके 15 वर्षीय बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टिया...
बीएसएफ भर्ती के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 18 अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती
Rajasthan, State

बीएसएफ भर्ती के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 18 अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में चल रही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्ती प्रक्रिया उस समय अचानक बाधित हो गई, जब भर्ती मैदान में मधुमक्खियों के एक झुंड ने अभ्यर्थियों पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना में दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए, जिनमें से 18 को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि अभ्यर्थियों को संभलने का अवसर तक नहीं मिला। मधुमक्खियों के डंक से कई उम्मीदवार घायल हो गए, जिससे भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।   घायल अभ्यर्थियों को सबसे पहले बीएसएफ कैंपस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। जिनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला...
करणी सेना के नेता ने पंजाब के राज्यपाल को दी धमकी, महाराणा प्रताप बयान पर नाराजगी
Rajasthan, State

करणी सेना के नेता ने पंजाब के राज्यपाल को दी धमकी, महाराणा प्रताप बयान पर नाराजगी

    जयपुर/उदयपुर: करणी सेना के संस्थापक राज सिंह शेखावत ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरा पोस्ट किया। शेखावत ने करणी सेना से जुड़े सदस्यों से अपील की कि जहां भी राज्यपाल दिखें, उन्हें वहीं रोकें।   शेखावत की नाराजगी 22 दिसंबर को उदयपुर के गोगुंदा धूली घाटी में कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप के संबंध में दिए गए बयान को लेकर थी। उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप का नाम पहले कांग्रेस शासन में सुना जाता था, और जनता पार्टी ने इसे “पहली बार जिंदा किया।”     करणी सेना का विरोध और समर्थन   करणी सेना ने इस बयान को मेवाड़ के गौरव का अपमान बताया। शेखावत की प्रतिक्रिया को करणी सेना के कई सदस्यों ने समर्थन दिया।   उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने कहा कि धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।     कटारिया...
कांग्रेस का मेगा प्लान: मनरेगा और अरावली मुद्दों पर राहुल गांधी संभाल सकते हैं कमान
Rajasthan, State

कांग्रेस का मेगा प्लान: मनरेगा और अरावली मुद्दों पर राहुल गांधी संभाल सकते हैं कमान

    जयपुर: मनरेगा योजना और अरावली से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। पार्टी हाईकमान ने इन दोनों विषयों पर जन आंदोलन और पदयात्रा की रूपरेखा तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात से दिल्ली तक चार राज्यों में पदयात्रा या व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जा सकता है। इस रणनीति पर अंतिम फैसला 27 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) बैठक में लिया जाएगा।   राहुल गांधी की अगुआई में आंदोलन केंद्र सरकार को वोट चोरी और अन्य मुद्दों पर घेरने के बाद, कांग्रेस अब बदले हुए राजनीतिक माहौल में मनरेगा और अरावली के मुद्दों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है कि ये विषय सीधे आम जनता, रोजगार और पर्यावरण से जुड़े हैं, जिससे जन समर्थन जुटाना अपेक्षाकृत आसान होगा। इसी ...
राजस्थान निकाय चुनाव: दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को मिल सकती है राहत
Rajasthan, State

राजस्थान निकाय चुनाव: दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को मिल सकती है राहत

    जयपुर: राजस्थान में नगर पालिका और पंचायत चुनावों से जुड़ा नियम बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने से जुड़े प्रावधान में संशोधन के लिए प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। यदि विधानसभा से भी मंजूरी मिल जाती है, तो निकाय चुनावों से पहले नया नियम लागू हो सकता है।   संशोधन की प्रक्रिया: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने संशोधन प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। अब यह विधि विभाग के पास जाएगा। विधि विभाग की अनुमति मिलने के बाद इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा और फिर विधानसभा में पेश किया जाएगा।   वर्तमान नियम: नगर पालिका अधिनियम की धारा-24 के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के दो से अधिक बच्चे हैं, वे बोर्ड के सदस्य या अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य हैं। यह नियम पंचायत और नगर निकाय चुनावों के सभी पदों—जैसे पंच, स...
जयपुर के चौमूं में भारी बवाल, पुलिस पर पथराव, हालात काबू में करने को छोड़ी गई आंसू गैस
Rajasthan, State

जयपुर के चौमूं में भारी बवाल, पुलिस पर पथराव, हालात काबू में करने को छोड़ी गई आंसू गैस

    जयपुर/चौमूं। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में शुक्रवार तड़के उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब मस्जिद के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे प्रशासन की ओर से बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से मस्जिद के पास करीब 45 वर्षों से पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन पत्थरों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। पत्थर हटाने के बाद जब खाली की गई जगह पर रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने विरोध शुरू कर दिया। ...
अरावली बचेगी! केंद्र के बड़े फैसले से राजस्थान को क्या मिलेगा, जानिए इसके मायने
Rajasthan, State

अरावली बचेगी! केंद्र के बड़े फैसले से राजस्थान को क्या मिलेगा, जानिए इसके मायने

  जयपुर। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी असर वाला फैसला लिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अरावली की पूरी श्रृंखला में नए खनन पट्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। यह फैसला राजस्थान के लिए खास तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में अरावली का बड़ा हिस्सा फैला हुआ है और वर्षों से अवैध व अनियंत्रित खनन इसके अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ था।   अरावली में अब नहीं मिलेगी कोई नई माइनिंग लीज   पर्यावरण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि गुजरात से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक फैली अरावली पर्वतमाला में अब किसी भी प्रकार की नई माइनिंग लीज जारी नहीं की जाएगी। मंत्रालय के आदेश के बाद अरावली क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण लागू हो जाएगा। इससे न केवल पर्वतमाला का संरक्...
राजपूत हॉस्टल में हंगामा, दीवार फांदकर पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, समिति पर लगाए गंभीर आरोप
Rajasthan, State

राजपूत हॉस्टल में हंगामा, दीवार फांदकर पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, समिति पर लगाए गंभीर आरोप

  जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित राजपूत हॉस्टल में गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा के प्रवेश को लेकर हंगामा हो गया। गेट बंद किए जाने से नाराज गुढ़ा ने दीवार फांदकर हॉस्टल में प्रवेश किया और वार्डन व समिति पदाधिकारियों पर तीखे आरोप लगाए।   जानकारी के अनुसार, राजेंद्र गुढ़ा के हॉस्टल पहुंचने की सूचना मिलने पर हॉस्टल वार्डन ने मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया। गुढ़ा द्वारा गेट खोलने की मांग के बावजूद जब ताला नहीं खोला गया, तो वे लकड़ी की सीढ़ियों और दीवार के सहारे छत पर चढ़े और भीतर प्रवेश कर गए। इस दौरान उन्होंने वार्डन को फटकार लगाई और राजपूत सभा के अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई से फोन पर तीखी बहस की।   “हॉस्टल तुम्हारे बाप का है क्या?”   गेट बंद किए जाने को लेकर राजेंद्र गुढ़ा ने फोन पर सभा अध्यक्ष से सवाल किया कि उ...
तस्करों से सांठगांठ पर एसपी का कड़ा प्रहार, पाली में चार पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त
Rajasthan, State

तस्करों से सांठगांठ पर एसपी का कड़ा प्रहार, पाली में चार पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

  पाली। राजस्थान के पाली जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक का सख्त रुख देखने को मिला है। डोडा-पोस्त से भरी कार पकड़ने के बाद तस्कर से दो लाख रुपये की अवैध डील कर उसे छोड़ने के मामले में एसपी आदर्श सिद्दू ने चार पुलिसकर्मियों को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।   तस्कर को पकड़कर छोड़ने की साजिश हुई उजागर   जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को देसूरी थाना के हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल (691), कॉन्स्टेबल बंशीलाल (470) तथा सादड़ी थाना के हेड कॉन्स्टेबल रामकेश (912) और कॉन्स्टेबल नच्छुराम (152) राजकार्य से पाली आए थे। वापसी के दौरान बूसी-सोमेसर मार्ग पर इन्होंने डोडा-पोस्त से भरी एक कार को रोका।   आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने तस्कर को पकड़ने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बजाय उससे दो लाख रुपये में ...