Wednesday, July 22

Rajasthan

राजस्थान में त्वरित न्याय का उदाहरण: 5 दिन में ट्रायल और सीधे जेल कोटपूतली-बहरोड़ कोर्ट ने बाइक चोर को दिया 2 साल का कठोर कारावास
Rajasthan, State

राजस्थान में त्वरित न्याय का उदाहरण: 5 दिन में ट्रायल और सीधे जेल कोटपूतली-बहरोड़ कोर्ट ने बाइक चोर को दिया 2 साल का कठोर कारावास

    कोटपूतली (राजस्थान): राजस्थान में न्याय प्रक्रिया की रफ्तार ने सभी को हैरान कर दिया है। ACJM कोर्ट, कोटपूतली-बहरोड़ ने बाइक चोरी के एक मामले में महज 5 दिन में ट्रायल पूरा कर आरोपी को 2 साल के कठोर कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।   इस मामले में पुलिस ने ठोस सबूत पेश किए और कोर्ट की गंभीरता के चलते त्वरित फैसला सुनाया गया। आरोपी को तुरंत सलाखों के पीछे भेज दिया गया। इस फैसले को अब अपराधियों के लिए चेतावनी और समाज के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।   प्रदेश में पहले भी मिले हैं त्वरित फैसले कोटपूतली-बहरोड़ का यह रिकॉर्ड हाल ही में प्रदेश में सबसे त्वरित फैसला माना जा रहा है। हालांकि इससे पहले भी राजस्थान में कुछ चर्चित मामलों में न्यायालय ने जल्दी कार्रवाई की थी।   अलवर, 2018: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में केवल 11 दिन ...
पद्मनाभ सिंह को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार 2025, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बेटे हैं युवा पोलो स्टार
Rajasthan, State

पद्मनाभ सिंह को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार 2025, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बेटे हैं युवा पोलो स्टार

  जयपुर: महलों की शाही परंपरा और खेल के मैदान में तिरंगा लहराने वाले युवा पद्मनाभ सिंह को इस साल अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। 26 वर्षीय पद्मनाभ सिंह न केवल पूर्व जयपुर राजघराने के सदस्य हैं, बल्कि भारतीय पोलो टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी मां राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी हैं।   पोलो में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते पद्मनाभ सिंह को 2018 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया की सूची में शामिल किया गया। अमेरिकी ग्लोबल ब्रांड यूएस पोलो ने उन्हें अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। उन्होंने इंग्लैंड और न्यूयॉर्क में शिक्षा प्राप्त की और वहीं से पोलो खेल में अपने कौशल को और निखारा।   जयपुर राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह का जन्म 2 जुलाई 1998 को हुआ। पूर्व महाराजा भवानी सिंह के निधन के बाद केवल 12 साल की उम्र में उन्हें उत्तराधिकारी घोषित किया गया। 2021 मे...
D-Mart से उठा भरोसा, सरस गोल्ड दूध के पैकेट में निकला कीड़ा  कैमरे के सामने खोला पैकेट, वीडियो वायरल; खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
Rajasthan, State

D-Mart से उठा भरोसा, सरस गोल्ड दूध के पैकेट में निकला कीड़ा कैमरे के सामने खोला पैकेट, वीडियो वायरल; खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

जयपुर। बड़े ब्रांड और सस्ते दाम का भरोसा दिलाने वाले रिटेल स्टोर डी-मार्ट की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जयपुर के प्रताप नगर स्थित डी-मार्ट से खरीदे गए सरस गोल्ड दूध के बंद पैकेट में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीराम कॉलोनी, प्रताप नगर निवासी प्रवेश पाठक शुक्रवार शाम रोज़मर्रा की खरीदारी के लिए डी-मार्ट पहुंचे थे। उन्होंने दूध, दही समेत करीब 10 सामान खरीदे। बिलिंग के बाद जब वे बाहर निकले, तो सरस गोल्ड दूध के एक पैकेट में उन्हें कीड़ा नजर आया।   कैमरे के सामने हुआ खुलासा   दूध के पैकेट में कीड़ा दिखने पर प्रवेश ने अपने साथियों को बुलाया और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। कुछ ही देर में स्थानीय यूट्यूबर भी मौके पर पहुंच गए। प्रवेश ने उसी डी-मार्ट से ब...
ईयर एंड 2025: जयपुर सैलानियों से गुलजार, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Rajasthan, State

ईयर एंड 2025: जयपुर सैलानियों से गुलजार, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

  जयपुर (पुलकित सक्सेना): साल के अंतिम सप्ताह में जयपुर देशी-विदेशी सैलानियों से भर गया है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों में भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक पुलिस ने 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक नया रूट चार्ट लागू किया है। परकोटा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।   परकोटा और चारदीवारी क्षेत्र में यातायात दबाव: पर्यटक भीड़ मुख्य रूप से परकोटा क्षेत्र में केंद्रित है, क्योंकि यहाँ हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, सरगासूली और जल महल जैसे प्रमुख स्थल हैं। इसके अलावा बाजार भी इसी इलाके में स्थित हैं। हाल ही में बैटरी चालित ई-रिक्शाओं पर रोक लगने से ऑटो रिक्शाओं की भीड़ बढ़ गई है।   ट्रैफिक डायवर्जन:   बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक जाने वाले वाहनों का संचालन रोड के दोनों तरफ से होगा। सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ आने वाले वाह...
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड: अफसरों को मिली राहत, आमजन पर बोझ – बहस तेज
Rajasthan, State

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड: अफसरों को मिली राहत, आमजन पर बोझ – बहस तेज

  जयपुर: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के एक हालिया फैसले ने चर्चा का तूल पकड़ लिया है। बोर्ड ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के लिए एआईएस फेज थ्री आवासीय योजना में प्रशासनिक शुल्क 10% से घटाकर 5% कर दिया है। इस छूट से अफसरों को लगभग 9 लाख रुपये तक का लाभ होने वाला है।   फैसले पर सवाल   हालांकि, इस निर्णय को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग (EWS, LIG, MIG) के लिए ऐसी कोई राहत क्यों नहीं दी गई। आम जनता का कहना है कि लाखों रुपए सैलरी पाने वाले अफसरों पर मेहरबानी दिखाई गई, जबकि वे लोग जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।   योजना की कीमत और लाभ   इस योजना के तहत बन रहे फ्लैट्स की कीमत 1.53 करोड़ से 1.84 करोड़ रुपए के बीच है। प्रशासनिक शुल्क में मिली 5% की छूट से प्रत्येक अफसर को लगभग 9 लाख रुपए का सीधा लाभ मिलेगा।  ...
बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी का बयान सुर्खियों में: “मेरे दफ्तर का पानी भी बंद कर दो, जनता प्यासी नहीं रह सकती”
Rajasthan, State

बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी का बयान सुर्खियों में: “मेरे दफ्तर का पानी भी बंद कर दो, जनता प्यासी नहीं रह सकती”

कांमा, राजस्थान: विकास रथ यात्रा के दौरान कांमा विधानसभा में पहुंचे बीजेपी विधायक नौक्षम चौधरी ने पेयजल की गंभीर किल्लत से परेशान जनता के लिए अधिकारियों पर जमकर वार किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 6-6 दिन से पानी न मिलने की समस्या तुरंत दूर की जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, “मेरे दफ्तर का पानी भी बंद कर दो, लेकिन जनता प्यासी नहीं रहनी चाहिए।”   विधायक का सख्त रुख   विधायक नौक्षम चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि यदि समस्या को हल करना उनके हाथ में नहीं है, तो तुरंत उन्हें बताया जाए। उन्होंने खुद कांमा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा करने और पानी की आपूर्ति में देरी के कारण का पता लगाने के निर्देश दिए।   नौक्षम चौधरी ने कहा कि सरकार के 2 साल के कार्यकाल को लेकर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा के दौरान जनता को पानी की समस्या का सामना नह...
भीलवाड़ा: अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
Rajasthan, State

भीलवाड़ा: अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

    भीलवाड़ा। राजस्थान के करेड़ा क्षेत्र में रिश्तों को हिला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को खेत की झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।   लापता होने से खुली हत्या की गुत्थी   घटना 23 दिसंबर की शाम से शुरू हुई, जब मृतक जगदीश कुमावत अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों की खोजबीन में जगदीश की बाइक सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। बाद में खेत के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ पाया गया।   अवैध संबंधों ने लिया जान का रूप   करेड़ा थाना प्रभारी मुन्नी राम के अनुसार, जगदीश की पत्नी लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमावत के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे...
अरावली की परिभाषा कांग्रेस ने बदली, अवैध खनन को मिला बढ़ावा: सीएम भजनलाल शर्मा
Rajasthan, State

अरावली की परिभाषा कांग्रेस ने बदली, अवैध खनन को मिला बढ़ावा: सीएम भजनलाल शर्मा

    अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान ही अरावली की परिभाषा बदली गई, जिसके चलते प्रदेश में हजारों स्थानों पर अवैध खनन को बढ़ावा मिला। गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने उन्हें ‘ट्विटर मास्टर’ करार दिया और कहा कि कांग्रेस अब जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है।   जोधपुर के रामलीला मैदान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में अरावली का एक-एक पत्थर तक नहीं छोड़ा गया। सीएम ने सवाल उठाया कि वर्ष 2003-04 और 2009-10 में अरावली की परिभाषा बदलने की शुरुआत किसकी सरकार ने ...
महाराष्ट्र में राजस्थान के 100 मजदूर बनाए गए बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 आदिवासी मजदूरों को कराया मुक्त
Rajasthan, State

महाराष्ट्र में राजस्थान के 100 मजदूर बनाए गए बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 आदिवासी मजदूरों को कराया मुक्त

    राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले 100 से अधिक आदिवासी मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर 53 बंधक मजदूरों को सकुशल मुक्त कराया है। मुक्त कराए गए मजदूरों में 13 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल हैं।   दलालों ने मजदूरों को ‘बेच’ डाला   पुलिस जांच में सामने आया है कि दलालों ने मजदूरों को 500 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी, भोजन और रहने की सुविधा का लालच देकर घरों से बाहर ले गए थे। मजदूरों से कहा गया था कि उन्हें मध्यप्रदेश के इंदौर में काम दिलाया जाएगा, लेकिन बाद में उन्हें महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के अलग-अलग गांवों में जमींदारों के यहां पहुंचा दिया गया।   जांच में खुलासा हुआ कि दलालों ने इन मजदूरों को...
अरावली संरक्षण की आवाज़ बना युवा चेहरा: जयपुर में पैदल मार्च कर चर्चा में आए आरान पायलट
Rajasthan, State

अरावली संरक्षण की आवाज़ बना युवा चेहरा: जयपुर में पैदल मार्च कर चर्चा में आए आरान पायलट

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एनएसयूआई की ओर से निकाले गए ‘अरावली बचाओ–भविष्य बचाओ’ पैदल मार्च ने राजनीतिक और पर्यावरणीय हलकों में खास चर्चा बटोरी। इस मार्च की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने बेटे आरान पायलट के साथ पहली बार किसी सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।   जालूपुरा से गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे तक पैदल मार्च   एनएसयूआई के इस पैदल मार्च की शुरुआत जालूपुरा से हुई, जो गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे तक पहुंचा। मार्च के दौरान अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। चौराहे पर कुछ देर रुकने के बाद सचिन पायलट सहित सभी नेता और कार्यकर्ता लौट गए।   कौन हैं आरान पायलट?   आरान पायलट, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सारा पायलट के...