Wednesday, July 22

Rajasthan

जयपुर के ऐतिहासिक स्मारक देखना हुआ महंगा नए साल से आमेर किला, हवामहल, अल्बर्ट हॉल समेत सभी प्रमुख स्थलों की टिकट दरें बढ़ीं
Rajasthan, State

जयपुर के ऐतिहासिक स्मारक देखना हुआ महंगा नए साल से आमेर किला, हवामहल, अल्बर्ट हॉल समेत सभी प्रमुख स्थलों की टिकट दरें बढ़ीं

  नए साल की शुरुआत के साथ ही गुलाबी नगरी जयपुर आने वाले पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के पुरातत्व विभाग ने प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की टिकट दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 1 जनवरी से लागू होने वाली नई दरों के तहत आमेर किला, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ और ईसरलाट सहित लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रवेश के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा शुल्क देना होगा।   पुरातत्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार टिकट दरों में दो से तीन गुना तक इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई दरें घरेलू और विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ छात्रों पर भी लागू होंगी। इसके अलावा कंपोजिट टिकट की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है।   दस साल बाद बढ़ीं दरें अधिकारियों का कहना है कि स्मारकों की टिकट दरों में यह वृद्धि करीब दस साल बाद की गई है। विभाग के अनुसार स्मारकों के रखरखाव, स...
डूंगरपुर दिशा बैठक में भाजपा और बीएपी सांसदों में तीखी बहस, विधायक ने कहा- ‘लड़ाई करनी है तो बाहर मैदान में आओ’
Rajasthan, State

डूंगरपुर दिशा बैठक में भाजपा और बीएपी सांसदों में तीखी बहस, विधायक ने कहा- ‘लड़ाई करनी है तो बाहर मैदान में आओ’

डूंगरपुर: सोमवार को डूंगरपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विवादों में घिर गई। भाजपा और बीएपी सांसदों के बीच बहस इतनी तीखी हो गई कि प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।   बैठक की शुरुआत में ही बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने एजेंडे से हटकर राज्य सरकार से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने आपत्ति जताई और कहा कि दिशा की बैठक केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा के लिए होती है। इस बात को लेकर दोनों सांसदों में बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई।   बीएपी सांसद रोत ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता उनके पास है और जनहित से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रावत बैठक का माहौल बिगाड़ने आए हैं और जिले के विकास में उनकी कोई रुचि नहीं है। मन्नालाल रावत ने भी कड़ा जवाब द...
जयपुर स्टेशन की शान बनी बैज नंबर 15 वाली मंजू देवी
Rajasthan, State

जयपुर स्टेशन की शान बनी बैज नंबर 15 वाली मंजू देवी

  जयपुर: राजधानी जयपुर के रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों कुली यात्रियों के सामान के साथ दौड़ते हैं, लेकिन इनमें एक नाम ऐसा है जिसने मेहनत और संघर्ष से अपनी अलग पहचान बनाई है। बैज नंबर 15 वाली मंजू देवी, जयपुर स्टेशन की पहली महिला कुली, बीते 15 वर्षों से इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं।   परिवार की जिम्मेदारी ने दिया हौसला मंजू देवी तीन बच्चों की मां हैं और अपने परिवार की एकमात्र कमाई का साधन भी। पति के निधन के बाद उनके सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती आई। परिवारिक कठिनाइयों और मानसिक तनाव के बीच मां मोहिनी के समर्थन ने मंजू देवी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने दिवंगत पति महादेव का कुली लाइसेंस हासिल किया और जयपुर रेलवे स्टेशन पर काम शुरू किया।   बच्चों का भविष्य सबसे बड़ी ताकत मंजू देवी का मानना है कि यात्रियों का सामान उठाने से ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी उनके बच्चों...
पहाड़ियों में छिपे 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचने वाली डीएसपी मेघा गोयल कौन हैं?
Rajasthan, State

पहाड़ियों में छिपे 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचने वाली डीएसपी मेघा गोयल कौन हैं?

  राजस्थान पुलिस सेवा की जांबाज़ अधिकारी डीएसपी मेघा गोयल एक बार फिर अपने साहसिक और निर्णायक एक्शन को लेकर चर्चा में हैं। बानसूर की पहली महिला उप पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्ति के बाद उन्होंने 26 नवंबर की फायरिंग की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश महिपाल उर्फ एमपी गुर्जर को गिरफ्तार कर पुलिस की सख्त कार्यशैली का स्पष्ट संदेश दिया है।   हमीरपुर की दुर्गम पहाड़ियों में महिला के वेश में छिपे आरोपी को डीएसपी मेघा गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबोचा। इसके बाद आरोपी को उसी वेश में बानसूर कस्बे के प्रमुख बाजारों से जुलूस के रूप में निकाला गया। यह दृश्य न सिर्फ कानून के डर का प्रतीक बना, बल्कि अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी साबित हुआ। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।     बानसूर को मिली पहली महिला डीएसपी   रा...
राजस्थान में 1.42 करोड़ स्मार्ट मीटर: बिजली व्यवस्था होगी स्मार्ट या बढ़ेगा उपभोक्ताओं का बोझ?
Rajasthan, State

राजस्थान में 1.42 करोड़ स्मार्ट मीटर: बिजली व्यवस्था होगी स्मार्ट या बढ़ेगा उपभोक्ताओं का बोझ?

  राजस्थान में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में 1.42 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज़ी से जारी है। बिजली विभाग के इंजीनियर घर-घर जाकर मीटर इंस्टॉल कर रहे हैं। अब तक करीब 15 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। सरकार का दावा है कि इस पहल से बिजली चोरी रुकेगी, बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं को अपनी खपत पर सीधा नियंत्रण मिलेगा। हालांकि, इसके साथ ही आम लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि इससे बिजली बिल बढ़ेगा या फायदा होगा?   क्या है स्मार्ट मीटर और क्यों जरूरी?   स्मार्ट मीटर एक डिजिटल और उन्नत मीटरिंग सिस्टम है, जो बिजली खपत का रिकॉर्ड रीयल-टाइम में करता है। यह डेटा सीधे बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के सर्वर तक पहुंचता है। इसके प्रमुख फायदे हैं—   अनुमानित बिल और रीडिंग की गड़बड़ी से मुक्...
दौसा में अरावली विवाद: मंत्री ने सांसद पर लगाया मकान बनाने का आरोप, सांसद ने किया सफाई
Politics, Rajasthan, State

दौसा में अरावली विवाद: मंत्री ने सांसद पर लगाया मकान बनाने का आरोप, सांसद ने किया सफाई

    राजस्थान के दौसा जिले में अरावली पर्वतमाला को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद ने अरावली की पहाड़ियों को खोदकर वहां मकान बना लिया है।   मंत्री किरोड़ीलाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान अरावली क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के 60 साल के शासन में जितनी अरावली बर्बाद हुई, उतनी कभी नहीं हुई। मौजूदा सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अरावली को किसी भी हालत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा। भजनलाल सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेशभर में करीब 20 करोड़ पौधे लगाए गए, जिससे वन क्षेत्र और सेंचुरी का विस्तार हुआ।”   सांसद मुरारीलाल मीणा का जवाब मंत्री के आरो...
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में बस–कैंटर की टक्कर, यात्री की मौत अलवर, 29 दिसंबर 2025 (सम्ब्रत चतुर्वेदी, संतोष कुमारी)
Rajasthan, State

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में बस–कैंटर की टक्कर, यात्री की मौत अलवर, 29 दिसंबर 2025 (सम्ब्रत चतुर्वेदी, संतोष कुमारी)

    अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार अल सुबह घने कोहरे के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस और कैंटर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।   जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रैणी थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे चैनेज नंबर 147.7 पर हुई। हादसे में कैंटर चालक आसिफ, निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बस में सवार सलमान और बिलाल घायल हो गए। सभी तीनों मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी हैं।   हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। मृतक का शव रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन क्रेन की मदद से हटाए गए और एक्सप्रेसवे पर या...
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव  अब ओपीडी पंजीकरण के लिए आधार या जनआधार अनिवार्य
Rajasthan, State

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव अब ओपीडी पंजीकरण के लिए आधार या जनआधार अनिवार्य

    राजस्थान सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के पंजीकरण नियमों में बड़ा बदलाव किया है। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी पंजीकरण केवल आधार कार्ड या जनआधार नंबर के माध्यम से ही किया जाएगा। यह आदेश 22 दिसंबर को जारी किया गया है।   स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य मरीजों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित करना, फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाना और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) आईडी की प्रक्रिया को तेज करना है। आदेश के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।   निगरानी और कार्रवाई के निर्देश   स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को भी ओपीडी पंजीकरण प्रक्रिया की नियम...
पटना के छात्र ने जयपुर में की आत्महत्या  परीक्षा में नकल पकड़े जाने के बाद तनाव में था छात्र, बगरू में 12वीं मंज़िल से लगाई छलांग
Rajasthan, State

पटना के छात्र ने जयपुर में की आत्महत्या परीक्षा में नकल पकड़े जाने के बाद तनाव में था छात्र, बगरू में 12वीं मंज़िल से लगाई छलांग

  राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बिहार के पटना निवासी 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना जयपुर के बगरू क्षेत्र में हुई, जहां छात्र ने एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंज़िल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।   मृतक की पहचान प्रियांशु राज के रूप में हुई है। वह पिछले छह महीनों से जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।   परीक्षा में नकल पकड़े जाने से था अवसाद में   पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियांशु हाल के दिनों में गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उसके पहले सेमेस्टर में एक विषय में बैक आई थी। 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उसका बैक पेपर था। इसी परीक्षा के दौरान वह नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके...
न्यू ईयर पर रणथंभौर में सैलानियों का सैलाब  इसी बीच इलाके को लेकर दो बाघिनों में भिड़ंत, मां-बेटी दोनों घायल
Rajasthan, State

न्यू ईयर पर रणथंभौर में सैलानियों का सैलाब इसी बीच इलाके को लेकर दो बाघिनों में भिड़ंत, मां-बेटी दोनों घायल

      नए साल के जश्न के बीच रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। देश-विदेश से आए सैलानियों के कारण रिजर्व के होटल, लॉज और गेस्ट हाउस पूरी तरह भरे हुए हैं। इसी उत्सवपूर्ण माहौल के बीच जंगल से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रणथंभौर में बाघिन टी-124 ‘रिद्धी’ और उसकी बेटी के बीच टेरिटोरियल फाइट हुई है, जिसमें दोनों बाघिन घायल हो गई हैं।   वन विभाग के अनुसार, यह संघर्ष लेक एरिया (क्षेत्र संख्या 2504) में वर्चस्व को लेकर हुआ। जंगल में क्षेत्रीय अधिकार को लेकर होने वाली इस स्वाभाविक लेकिन आक्रामक भिड़ंत में बाघिन रिद्धी के पैर में चोट आई है, जिससे वह लंगड़ाकर चलती दिखाई दे रही है। वहीं उसकी बेटी के कान पर गहरा जख्म होने की जानकारी सामने आई है।   घटना के बाद वन विभाग सतर्क   बाघिनों के बीच संघर्ष की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया। ...