प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की शादी: रणथंभौर में होगी परिवार की खास मुलाकात
जयपुर: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की शादी की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों की जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार ने न्यू ईयर के मौके पर राजस्थान के रणथंभौर में मुलाकात का प्लान बनाया है, जिससे शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग अपनी शादी को लेकर अपने परिवारों के साथ रणथंभौर में नई यादें जोड़ना चाहते हैं। मुलाकात को निजी और गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह साफ है कि दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं और शादी की मंजूरी भी दोनों पक्षों से मिल चुकी है।
रणथंभौर से वाड्रा परिवार का खास लगाव
वाड्रा परिवार का राजस्थान के रणथंभौर क्षेत्र से लंबे समय से खास लगाव रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा और उनका परिवार अक्सर रणथंभौर आते रहते हैं। अक्टूबर और द...










