सेना दिवस पर पहली बार जगतपुरा में आर्मी परेड: 52 ब्लॉक में होगी दर्शकों की व्यवस्था, पास जरूरी
जयपुर: सेना दिवस के मौके पर गुरुवार, 15 जनवरी को जगतपुरा क्षेत्र में पहली बार जनता के बीच आर्मी परेड आयोजित की जा रही है। परेड अक्षय पात्र सर्किल से शुरू होकर बॉम्बे हॉस्पिटल तक लगभग 2.5 किलोमीटर तक चलेगी। बीते दिनों हुई रिहर्सल में भी हजारों लोगों ने फुल ड्रेस परेड का आनंद लिया। परेड देखने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और सेना के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
दर्शकों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर कुल 52 ब्लॉक बनाए गए हैं। ब्लॉकों को चार श्रेणियों में बांटा गया है—S, B, C और LC। ज्यादातर ब्लॉकों में कुर्सियों की व्यवस्था है, जबकि कुछ ब्लॉक स्टैंडिंग हैं। वीवीआईपी मेहमानों के लिए विशेष ब्लॉक बनाए गए हैं, जहां सोफे लगाये गए हैं।
आपका ब्लॉक कहां है:
S कैटेगरी: परेड स्थल से पश्चिम दिशा में, कुल 12 ब्लॉक। S-1 बॉम्बे हॉस्पिटल क...










