68 की उम्र में विधायक बने और एमए फाइनल पास किया, जानें राजस्थान के फूलसिंह मीणा की प्रेरक कहानी
राजस्थान के उदयपुर ग्रामीण से तीसरी बार विधायक चुने गए फूलसिंह मीणा ने साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। 68 साल की उम्र में उन्होंने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ से राजनीति विज्ञान में एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। यह उनके जीवन की प्रेरक कहानी न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश के युवाओं और बुजुर्गों के लिए मिसाल बन रही है।
बेटियों और परिवार की प्रेरणा से अधूरा सपना हुआ पूरा
फूलसिंह मीणा को महज 15 वर्ष की उम्र में पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। लेकिन सीखने का जज्बा कभी कम नहीं हुआ। उनके पांचों बेटियों और पत्नी शांति देवी के सहयोग ने उन्हें दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
55 की उम्र में फिर थामी किताबें
करीब 40 साल के लंबे अंतराल के बाद, 55 वर्ष की उम्र में फूलसिंह मीणा ने पढ़ाई फिर शुरू क...










