राजस्थान: सीकर में कुत्ते पर फायरिंग, इलाके में दहशत; आरोपी की तलाश जारी
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात व्यक्ति ने एक कुत्ते को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
गोली लगने के बाद लहूलुहान हुआ कुत्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोली लगने के बाद कुत्ता इधर-उधर भागता हुआ एक मकान के बाहर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता कुछ देर तक तड़पता रहा और फिर वहीं दम तोड़ दिया। कुछ ग्रामीणों ने घटना देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शरीर पर दो गोलियों के निशान
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में कुत्ते के शरीर पर दो स्थानों पर गोली के निशान मिले। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है, ताकि मौत का सही कारण और गोली की संख्या स्पष्ट हो सके।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि कुत्ता किसी के निजी मालिक...










