जयपुर में 20 साल से काम कर रहा नौकर निकला करोड़ों का चोर, बिहार से गिरफ्तार
जयपुर: राजधानी जयपुर के बजाज नगर इलाके में एक एक्सपोर्ट कारोबारी के घर से 52.50 लाख रुपये चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी मंटू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर (40) को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार किया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात घर में पिछले 20 साल से काम कर रहे भरोसेमंद नौकर ने अंजाम दी।
घर में था भरोसेमंद नौकर, हर कमरे तक थी पहुंच
बजाज नगर थाना क्षेत्र के देव नगर में रहने वाले कारोबारी के घर पिछले दो दशकों से काम कर रहे मंटू पर परिवार को पूरा भरोसा था। वह घर के सभी कमरों तक स्वतंत्र आवाजाही करता था। परिवार 1 जनवरी को विदेश यात्रा पर गया था और मंटू भी छुट्टी पर अपने गांव चला गया। 9 जनवरी को घर लौटने पर परिवार को अलमारियों में रखे 22 लाख रुपये गायब मिले। जांच में पता चला कि नौकर ने अलग-अलग समय पर कुल 52.50 लाख रुपये चुराए थे।
CCTV बंद, दीवार कूदकर चोरी...








