राजस्थान में शीतलहर पर ब्रेक, कोहरे के बाद पारा बढ़ा अगले सात दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, 22 जनवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
राजस्थान में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है। कोहरा छंटने और शीतलहर पर ब्रेक लगने से प्रदेशवासियों को ठंड की सख्ती से बड़ा आराम मिला है। सीकर से जयपुर तक पारे में उछाल दर्ज किया गया है। हालांकि रात्रि के समय हल्की सर्दी का असर रहेगा, लेकिन अब कड़ाके की ठंड का डर नहीं है।
तापमान में बढ़ोतरी
उदयपुर और प्रतापगढ़ को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीकर में सर्वाधिक 3.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगभग सभी जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।
22 से 24 जनवरी को मौसम पलटेगा?
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 22 से 24 जनवरी के बीच मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान...










