छतों पर सूखते सूतली बम और 2.31 लाख किलो बारूद, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड ने बचाया बारां शहर का वजूद
बारां (राजस्थान) – भिवाड़ी हादसे की भयावहता के बाद राजस्थान पुलिस ने अब जमीन पर कड़ा संदेश दिया है। बारां जिले के मंडोला में ‘आरडी ब्रदर्स’ के अवैध पटाखा गोदामों पर तीन दिन तक चली कार्रवाई ने शहर को किसी बड़े हादसे से बचा लिया। इस दौरान पुलिस ने 2 लाख 31 हजार किलो बारूद और 338 क्विंटल सूतली बम बरामद किए।
भिवाड़ी जैसा हादसा टला
भिवाड़ी में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों में अवैध विस्फोटक और पटाखा फैक्ट्रियों की जांच के आदेश दिए थे। इसी सक्रियता के बीच बारां एसपी अभिषेक अंदासु को 20 फरवरी को सूचना मिली कि मंडोला में रिहायशी इलाके के पास भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक जमा है। जब पुलिस ने छापा मारा तो स्थिति खौफनाक थी।
लाइसेंस मात्र 1 लाख 20 हजार किलो का था, लेकिन गोदाम में दोगुना से अधिक 2,31,300 किलो बारूद रखा गया था। यदि यहां एक भी चिंगारी लगती, तो पूरे इलाके में तबा...










