शंकराचार्य बनाम योगी सरकार: बागेश्वर बाबा का ‘शांति मंत्र’, सुलह की राह खुलेगी या बढ़ेगी तकरार?
कोटा/प्रयागराज।प्रयागराज में पालकी स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बीच चल रहे तीखे विवाद के बीच बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। कोटा से उन्होंने दोनों पक्षों को संयम और संवाद का संदेश देते हुए कहा कि “बीच का रास्ता निकालें, सनातन का मजाक दुनिया के सामने न बनने दें।”
राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा इन दिनों आस्था की नगरी में तब्दील हो गई है। रामगंजमंडी में आयोजित श्रीराम कथा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सड़कें जाम हो गईं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से आयोजित ‘गौ माता महोत्सव’ के मंच से बाबा ने न केवल धार्मिक संदेश दिए, बल्कि देश के चर्चित विवादों पर भी खुलकर राय रखी।
दोनों हमारे अपने, सुलह जरूरी: धीरेंद्र शास्त्री
प्रयागराज में पालकी स्नान को लेकर जारी टकराव पर बाग...










