रणथंभौर में दिखा बाघ का मासूम अंदाज़, बगुले को पकड़ा… फिर शिकार छोड़ मस्ती में खो गया बाघिन रिद्धि के शावक का अनोखा वीडियो वायरल, पर्यटक रह गए हैरान
सवाई माधोपुर।रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जंगल की क्रूर छवि के बीच मासूमियत की झलक दिखा दी। मलिक तालाब के पास सफारी के दौरान बाघिन रिद्धि के ढाई साल के नर शावक ने एक बगुले को अपने मुंह में दबोच लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए जिंदा छोड़ दिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद देसी-विदेशी पर्यटक पहले सन्न रह गए, फिर रोमांच से भर उठे।
शिकार नहीं, खेल बन गया पल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब के किनारे घूम रहे बाघ शावक की नजर अचानक बगुले पर पड़ी। पल भर में उसने बगुले को पंखों से पकड़ लिया और करीब पांच मिनट तक उसे मुंह में दबोचे रहा। बगुला खुद को छुड़ाने के लिए पंख फड़फड़ाता रहा। इस दौरान कई बार ऐसा लगा कि शिकार पूरा हो गया है, लेकिन तभी बाघ बैठ गया और बगुला उसके पंजों के पास से निकलकर सुरक्षित उड़ गया।
पर्यटकों ने कैमरे में कैद किय...










