Wednesday, July 22

Rajasthan

राजस्थान में पहली बार गर्ल्स सैनिक स्कूल: कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका जैसी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक
Rajasthan, State

राजस्थान में पहली बार गर्ल्स सैनिक स्कूल: कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका जैसी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक

जयपुर। राजस्थान में इस सत्र से दो नए सरकारी बालिका सैनिक स्कूल शुरू हो रहे हैं। बीकानेर और सीकर में स्थापित होने वाले इन स्कूलों में कक्षा 6 में कुल 160 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से देश को भविष्य में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी, कैप्टन हंसजा शर्मा और सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया जैसी महिला सैन्य अधिकारी मिलेंगी। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत इन स्कूलों की स्थापना की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया और आंकड़े: इन स्कूलों में प्रवेश के लिए करीब 13,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, यानी एक सीट के लिए औसतन 72 छात्राएं दावेदारी कर रही हैं। प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होगी। अंतिम आरक्षण तय होने के बाद ही परीक्षा परिणाम और प्रवेश सूची जारी की जाएगी। आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से...
बजट 2026: राजस्थान के विपक्ष ने जताई नाराजगी, हनुमान बेनीवाल बोले- प्रदेश की अनदेखी
Rajasthan, State

बजट 2026: राजस्थान के विपक्ष ने जताई नाराजगी, हनुमान बेनीवाल बोले- प्रदेश की अनदेखी

जयपुर। 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर राजस्थान में विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे राजस्थान के लिए निराशाजनक और असंतोषजनक बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई उल्लेख नहीं होना प्रदेश के साथ सौतेलेपन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ERCP, नई रेलवे परियोजनाएं या मेट्रो प्रोजेक्ट की कोई घोषणा नहीं हुई, और गरीब, श्रमिक तथा असंगठित क्षेत्र के लिए कोई बड़ी राहत नहीं दी गई। गहलोत ने इसे 'ऊंची दुकान, फीका पकवान' करार दिया। सचिन पायलट ने कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार, महंगाई नियंत्रण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्रों के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिखाई दी। उन्होंने इसे चुनावी बजट बताया, जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को नई परियोजनाओं से नजरअंदाज किया गया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवा...
1 फरवरी 2026 को राजस्थान के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Rajasthan, State

1 फरवरी 2026 को राजस्थान के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है और 1 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी जयपुर में हल्की बारिश, बादल और कोहरे की संभावना है। पूर्वी क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम साफ और तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। जयपुर और आस-पास के जिलों का हाल मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर में सुबह से नमी बढ़ने के कारण हल्की ठिठुरन महसूस हुई। दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विभाग ने बताया कि जयपुर में बादल छाए रहेंगे और कोहरे की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। ल...
जैसलमेर से पाक जासूस गिरफ्तार, 5 हजार रुपये में बेच रहा था सेना की गोपनीय जानकारी, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत
Rajasthan, State

जैसलमेर से पाक जासूस गिरफ्तार, 5 हजार रुपये में बेच रहा था सेना की गोपनीय जानकारी, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत

जैसलमेर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार कर देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर खुलासा किया है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भेज रहा था। जांच में सामने आया है कि प्रत्येक टास्क के बदले उसे 5 से 10 हजार रुपये तक की रकम दी जाती थी। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पोकरण के सांकड़ा निवासी झबराराम (28) को 30 जनवरी को जैसलमेर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान उससे और भी अहम जानकारियां जुटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। मोबाइल से मिले आईएसआई हैंडलर्स से संपर्क के सबूत इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से आईएसआई हैंडलर्स के साथ हुई चै...
विक्रम भट्ट और पत्नी को राजस्थान हाईकोर्ट से झटका, सर्दियों में भी रहेंगे सलाखों के पीछे
Rajasthan, State

विक्रम भट्ट और पत्नी को राजस्थान हाईकोर्ट से झटका, सर्दियों में भी रहेंगे सलाखों के पीछे

    जोधपुर, 31 जनवरी 2026: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट और सह-आरोपी मेहबूब अंसारी की जमानत याचिकाएं राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने खारिज कर दी हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता और जांच की लंबित स्थिति को देखते हुए आरोपियों को जमानत देना उचित नहीं है।   हाईकोर्ट के न्यायाधीश विनोद कुमार भारवनी की कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक ने जोर देकर बताया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और कई अहम पहलुओं पर अनुसंधान शेष है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपियों ने गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश भी की है, इसलिए जमानत देना उचित नहीं होगा।   क्या है मामला: राजस्थान पुलिस की जांच में सामने आया कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी ने अलग-अलग नामों से फर्जी बिल तैयार कराकर शिकायतकर्ता से पैसे ट्रांसफर करवा...
दौसा: कुत्तों ने मिलकर लेपर्ड को डराया, शिकार छोड़ भागा
Rajasthan, State

दौसा: कुत्तों ने मिलकर लेपर्ड को डराया, शिकार छोड़ भागा

    दौसा (सम्ब्रत चतुर्वेदी): राजस्थान के दौसा जिले के नाहरखोहरा गांव में शुक्रवार रात एक लेपर्ड के साथ अजब-गजब घटना हुई। आबादी क्षेत्र में घुसा यह जंगली शिकारी अपने शिकार को लेकर दहशत फैलाने आया था, लेकिन गांव के कुत्तों ने मिलकर उसकी योजना नाकाम कर दी।   घटना गांव निवासी भरतलाल मीणा के घर के आंगन में रात लगभग 8:50 बजे हुई। आंगन में मौजूद एक कुत्ते पर अचानक हमला बोलने के बाद लेपर्ड ने उसे गर्दन पकड़कर बैठा लिया। इस दौरान अन्य कुत्तों की मौजूदगी ने शिकारी की हिम्मत तोड़ दी। जब दो-तीन और कुत्ते वहां पहुंचे और लेपर्ड की ओर दौड़े, तो वह शिकार छोड़कर दीवार फांदते हुए पहाड़ियों की ओर भाग गया।   पहाड़ियों से घिरा गांव, लेपर्ड का मूवमेंट आम नाहरखोहरा गांव चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां अक्सर लेपर्ड नजर आते हैं। घटना से पहले भी गांव के पास पहाड़ी इलाके में ले...
साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत: एसआईटी गठित, ACP छवि शर्मा को मिली कमान
Rajasthan, State

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत: एसआईटी गठित, ACP छवि शर्मा को मिली कमान

जोधपुर: कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए राजस्थान पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीपी) छवि शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस ने जांच के दौरान निष्पक्षता और गहराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी में बोरानाडा थाना अधिकारी शकील को भी शामिल किया गया है। तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए एक साइबर विशेषज्ञ को भी टीम में रखा गया है, जो सोशल मीडिया गतिविधियों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करेगा। एसआईटी साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत बिगड़ने, अस्पताल में इलाज, इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप, मौत के बाद सामने आए कथित सुसाइड नोट और पूर्व में दर्ज ब्लैकमेलिंग केस से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। जांच में साध्वी के परिजनों, आश्रम से जुड़े लोगों, अस्पताल स्टाफ और इलाज करन...
खाट पर पटवारी के ‘ठाठ’ का वीडियो वायरल कलेक्टर ने थमाया शो-कॉज नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
Rajasthan, State

खाट पर पटवारी के ‘ठाठ’ का वीडियो वायरल कलेक्टर ने थमाया शो-कॉज नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

जोधपुर। मारवाड़ के जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी का खाट पर बैठे हुए सरकारी काम निपटाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने संबंधित पटवारी को तीन दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बालेसर क्षेत्र का है, जिसमें पटवारी खाट पर बैठे अथवा लेटे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि फरियादी नीचे बैठकर अपनी समस्याएं रखते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फरियादियों द्वारा पटवारी को नकद राशि भेंट किए जाने का दृश्य भी नजर आ रहा है, जिससे सरकारी पद के दुरुपयोग और आचरण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी मर्यादा पर उठे सवाल वीडियो में पटवारी अर्धनग्न अवस्था में खाट पर विराजमान दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जमीन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए फरियादियों ...
रणथंभौर में ‘रील’ और सेल्फी पर सख्त रोक सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वन विभाग का बड़ा फैसला
Rajasthan, State

रणथंभौर में ‘रील’ और सेल्फी पर सख्त रोक सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वन विभाग का बड़ा फैसला

सवाई माधोपुर। विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क में अब बाघों का दीदार मोबाइल की स्क्रीन के जरिए नहीं, बल्कि सीधे आंखों से करना होगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइंस के बाद वन विभाग ने सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के तहत पर्यटक अब न तो सेल्फी ले सकेंगे और न ही सोशल मीडिया के लिए रील या वीडियो बना पाएंगे। रणथंभौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक (पर्यटन) संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि पर्यटक अच्छी तस्वीर या वीडियो के चक्कर में शोर-शराबा करते हैं और वन्यजीवों के बेहद करीब पहुंच जाते हैं, जिससे न केवल जंगल की शांति भंग होती है बल्कि बाघों के प्राकृतिक व्यवहार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बाघों की सुरक्षा और पर्यटकों की सलामती प्राथमिकत...
जयपुर की आबोहवा बदलेगी कानोता, चंदलाई और नेवटा बांध होंगे प्रदूषण-मुक्त, जल्द बनेगी डीपीआर
Rajasthan, State

जयपुर की आबोहवा बदलेगी कानोता, चंदलाई और नेवटा बांध होंगे प्रदूषण-मुक्त, जल्द बनेगी डीपीआर

राजधानी जयपुर की जलवायु और पर्यावरणीय सेहत में बड़ा सुधार आने वाला है। जलमहल स्थित मानसागर झील के कायाकल्प के बाद अब राज्य सरकार ने कानोता, चंदलाई और नेवटा बांधों को प्रदूषण-मुक्त करने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग की ओर से इन तीनों बांधों के शुद्धिकरण और दीर्घकालीन विकास के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। विशेषज्ञ एजेंसी कर रही वैज्ञानिक अध्ययन तीनों बांधों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए भारत सरकार से अधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेषज्ञों की टीमें जल गुणवत्ता, प्रदूषण के स्रोतों, जल संग्रहण क्षमता और पर्यावरणीय प्रभावों का गहन अध्ययन कर रही हैं। इस अध्ययन में जीआईएस आधारित मैपिंग, आधुनिक जल उपचार तकनीक और जैव विविधता संरक्षण को प्रमुखता दी जा रही है। जल ...