Wednesday, July 22

Rajasthan

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण में लापरवाही, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अफसरों को कहा- ‘चोर हो तुम, देश को लूट लिया’
Rajasthan, State

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण में लापरवाही, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अफसरों को कहा- ‘चोर हो तुम, देश को लूट लिया’

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर पहुंचे और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर मंत्री नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में घटिया निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्री ने अफसरों से सवाल किया, “भवन सीमेंट से बन रहा है या मिट्टी से?” और स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटिया सामग्री और काम में लापरवाही को भी उजागर किया। गुणवत्ता से कोई समझौता नहींमंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार ...
रेल बजट में राजस्थान को 10,228 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन, जल्द ही पीएम मोदी करेंगे जैसलमेर स्टेशन का उद्घाटन
Rajasthan, State

रेल बजट में राजस्थान को 10,228 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन, जल्द ही पीएम मोदी करेंगे जैसलमेर स्टेशन का उद्घाटन

जयपुर: रेल बजट 2026-27 में राजस्थान को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बार राजस्थान के लिए 10,228 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। यह राशि कांग्रेस शासन के दौरान मिलने वाले रेल बजट की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक है। वर्तमान में राजस्थान में लगभग 56 हजार करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। रेल नेटवर्क में तेजी, इलेक्ट्रिफिकेशन लगभग पूरामंत्री वैष्णव ने कहा कि राज्य में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य अंतिम चरण में है और कुछ ही ट्रैक पर काम शेष है। इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद नए रेल प्रोजेक्ट और नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान से कई नई और लोकप्रिय ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। वंदे भारत और नई ट्रेनों का शुभारंभजोधपुर और बीकानेर से वं...
राजस्थान सरकार ग्वालों को देगी 10 हजार रुपये मासिक, मंत्री मदन दिलावर ने की बड़ी घोषणा
Rajasthan, State

राजस्थान सरकार ग्वालों को देगी 10 हजार रुपये मासिक, मंत्री मदन दिलावर ने की बड़ी घोषणा

बारां: राजस्थान सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गौ-पालन को मजबूत करने के लिए नए कदम उठा रही है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को बारां जिले के कोयला गांव में घोषणा की कि गांवों में गायों की देखभाल के लिए ग्वालों की नियुक्ति की जाएगी और उन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। मंत्री दिलावर ने कहा कि केवल ग्वालों की व्यवस्था ही नहीं की जाएगी, बल्कि चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर गायों के लिए पर्याप्त गोचर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गाय, गांव और ग्रामीण व्यवस्था को सशक्त बनाना है। कोयला गांव से 42 साल पुराना नातामंत्री ने ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा कार्यक्रम में भाग लेते हुए बताया कि उनका कोयला गांव से 42 साल पुराना रिश्ता है। यहीं से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा की शुरुआत की थी। मंत्री ने कहा कि सरकार गांवों के...
राजस्थान में मार्च के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव की घोषणा संभव, ओबीसी सीटों का निर्धारण जल्द
Rajasthan, State

राजस्थान में मार्च के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव की घोषणा संभव, ओबीसी सीटों का निर्धारण जल्द

जयपुर: राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा संकेत मिला है। राज्य निर्वाचन आयोग मार्च के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है, जिसके साथ ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। आयोग इस बार चुनाव तीन चरणों में कराने की योजना पर काम कर रहा है, जबकि नगर निकाय चुनाव अप्रैल माह में कराने की तैयारियां पूरी हो रही हैं। राजधानी जयपुर में सोमवार को निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सरपंच और निकाय स्तर के नेता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पंचायत चुनाव को लेकर संकेत दिए। ओबीसी आरक्षण पर आयोग आश्वस्तराज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि ओबीसी सीटों के निर्धारण को लेकर गठित ओबीसी (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग की रिपोर्ट यदि समय पर न भी आ पाए, तब भी पंचायत चुनाव तय...
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन की हुंकार, कहा– ‘गर्दन कटा सकते हैं, पर पेड़ नहीं कटने देंगे’
Rajasthan, State

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन की हुंकार, कहा– ‘गर्दन कटा सकते हैं, पर पेड़ नहीं कटने देंगे’

पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी की कटाई के खिलाफ बीकानेर में आज एक ऐतिहासिक महापड़ाव शुरू हुआ। राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी को सोलर कंपनियों की कुल्हाड़ी से बचाने के लिए हुए इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए। आंदोलन की गूंज शहर में इतनी व्यापक रही कि बाजार पूरी तरह बंद रहे और स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित करनी पड़ी। अधिकारियों और नेताओं की उपस्थिति ने इस महापड़ाव को और बल दिया। आंदोलन में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, विधायक अभिमन्यु पूनिया, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी और पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। महेंद्र बिश्नोई ने कहा, “हमने सलमान खान को नानी याद दिला दी थी, तो पेड़ों की कटाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ा कानून और सख्त सजा की जरूरत है।” अभियान में केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी हजारों लोग, खासकर...
कमांडो की पीठ, इंस्पेक्टर की टोपी और नदीम की मुस्कान: डीडवाना पुलिस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल
Rajasthan, State

कमांडो की पीठ, इंस्पेक्टर की टोपी और नदीम की मुस्कान: डीडवाना पुलिस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल

डीडवाना (राजस्थान)। आम तौर पर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के मन में खौफ और गंभीरता की छवि उभरती है। लेकिन डीडवाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया है। नदीम की छोटी सी ख्वाहिश और बड़ा हौसला मारवाड़ के बालिया गांव के 30 वर्षीय नदीम, जन्म से ही दिव्यांग हैं। न हाथ, न पैर—लेकिन हौसला और जिज्ञासा उनकी उड़ान को रोक नहीं पाई। कुछ दिन पहले गश्त के दौरान उनकी मुलाकात थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो से हुई। बातचीत में नदीम ने मासूमियत से अपनी इच्छा जाहिर की:"साहब, मैंने कभी पुलिस थाना नहीं देखा, मैं देखना चाहता हूं कि पुलिस कैसे काम करती है।" थाने की सैर और इंस्पेक्टर की कुर्सी राजेंद्र सिंह कमांडो ने नदीम की यह ख्वाहिश तुरंत पूरी की। जब नदीम खुद अंदर नहीं जा पाए, तो थाना प्रभारी ने उन्हें अपनी पीठ प...
बागेश्वर धाम से रविंद्र सिंह भाटी को बुलावा, धीरेंद्र शास्त्री के नेक काम में शामिल होंगे विधायक?
Rajasthan, State

बागेश्वर धाम से रविंद्र सिंह भाटी को बुलावा, धीरेंद्र शास्त्री के नेक काम में शामिल होंगे विधायक?

जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले 'सप्तम कन्या विवाह महोत्सव' में इस बार 300 अनाथ और गरीब बेटियों की डोली उठने जा रही है। इस नेक आयोजन के लिए धाम ने राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को विशेष फोन न्योता दिया है। फोन पर हुई खास बातचीत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाटी को फोन पर न्योता देते हुए कहा, "हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को भी आमंत्रित किया है। आप भी धाम पधारिए और इन बेटियों को आशीर्वाद दीजिए।" राजस्थान की राजनीति और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से चर्चा में है। 300 बेटियों के 'सार्थक विवाह' का आयोजन इस महायज्ञ में शामिल 300 बेटियों में से: 60 अनाथ हैं 138 के पिता नहीं हैं 28 की मां नहीं हैं 8 दिव्यांग बेटियां 23 ऐसी बेटियां जिनके माता-पिता दिव्यांग हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह पहल दिखा दी है...
मुकेश भाकर की ‘जस्टिस’ दुल्हनिया: जानिए कौन हैं कोमल मीणा जिन्हें दिल दे बैठे विधायक
Rajasthan, State

मुकेश भाकर की ‘जस्टिस’ दुल्हनिया: जानिए कौन हैं कोमल मीणा जिन्हें दिल दे बैठे विधायक

जयपुर। राजस्थान के लाडनूं विधायक मुकेश भाकर अब कुंवारे नहीं रहेंगे। 9 मार्च को उनकी शादी कोमल मीणा से होने जा रही है, जो सिर्फ एक जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी हैं। इस अनूठे संगम में 'जनता की अदालत' और 'कानून की अदालत' एक होने जा रही हैं। कानून की जानकार और न्याय की पहरेदार कोमल मीणा दौसा जिले की लालसोट तहसील के छोटे से गांव खुर्रा की रहने वाली हैं। 2019 बैच की राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) अधिकारी कोमल ने खुद संघर्ष और मेहनत से पहचान बनाई है। जहां विधायक भाकर जनता की अदालत में न्याय करते हैं, वहीं कोमल कानून की अदालत में न्याय करती हैं। जोधपुर से जयपुर तक की शैक्षणिक यात्रा कोमल ने अपनी स्नातक की पढ़ाई जोधपुर से पूरी की और इसके बाद कानून की उच्च शिक्षा के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर पहुंचीं। यहां से उन्होंने एलएलएम की डिग्री हासिल की। जज बनने से पहले कोमल ने ...
राजस्थान में दर्दनाक हादसे: जयपुर में मालगाड़ी से छात्रा की मौत, सीकर में कार ने दादी-पोती को कुचला
Rajasthan, State

राजस्थान में दर्दनाक हादसे: जयपुर में मालगाड़ी से छात्रा की मौत, सीकर में कार ने दादी-पोती को कुचला

जयपुर/सीकर। राजस्थान में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा और सीकर में तेज़ रफ्तार कार से दादी-पोती की मौत हुई। जयपुर में छात्रा की मौत महेश नगर थाना क्षेत्र में अर्जुन नगर फाटक के पास दोपहर करीब 2:45 बजे यह हादसा हुआ। मृतका सीमा महावर (28), निवासी पृथ्वीपुरा तूंगा, महेश नगर ए-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, सीमा किसी काम से बाहर गई थी और लौटते समय शॉर्टकट लेते हुए पटरी पार कर रही थी, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। सीमा को तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। महेश नगर थाना अधिकारी सुरेश यादव ने पुष्टि की कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और आवश्यक कार्रवाई की गई। सीकर में दादी-पोती की मौत सीकर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र, सिंगोद क...
गजब का चोर! चोरी के बाद शराब पी, फिर नोट छोड़ बोला—‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो’
Rajasthan, State

गजब का चोर! चोरी के बाद शराब पी, फिर नोट छोड़ बोला—‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो’

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले से चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पीड़ित बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां एक सरकारी इंजीनियर (AEN) के क्वार्टर में चोर ने चोरी तो की, लेकिन जाते‑जाते दीवारों और कागज पर ऐसी ‘डायलॉगबाजी’ लिख गया, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार AEN सोहन जांगिड़ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से कीमती सामान समेट ले गया, लेकिन उससे पहले उसने घर में बैठकर महंगी शराब भी पी। चखना नहीं मिला तो हुआ नाराज़ बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद चोर को जब चखना नहीं मिला तो वह नाराज हो गया। जाते‑जाते उसने एक कागज पर लिखा— “दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो।” इतना ही नहीं, चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से और कागज पर कई मजेदार ...