Wednesday, August 26

State

कलेक्टर ने बरगी बांध का किया निरीक्षण, सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा
Madhya Pradesh, State

कलेक्टर ने बरगी बांध का किया निरीक्षण, सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध पहुंचकर जलभराव की स्थिति और नहरों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बरगी बांध का जलस्तर 413.75 मीटर है। निरीक्षण के दौरान दाईं तट नहर में सिंचाई के लिए 15 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जबलपुर, पनागर और सिहोरा क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल प्रवाह की सतत निगरानी तथा नहरों की नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।...
एनसीसी कैडेट्स को मिला आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण
Madhya Pradesh, State

एनसीसी कैडेट्स को मिला आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक प्रशिक्षण

जबलपुर। 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़, अग्निकांड और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव नियंत्रण तथा घायलों के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियों का प्रदर्शन किया गया। कैडेट्स ने इन तकनीकों का अभ्यास भी किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ एवं एनसीसी के अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। (SDNA)...
मध्यप्रदेश में बनेंगे चार फास्ट ट्रैक कोर्ट, परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री
Madhya Pradesh, State

मध्यप्रदेश में बनेंगे चार फास्ट ट्रैक कोर्ट, परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने घोषणा की कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां परीक्षा, पेपर लीक और संबंधित मामलों का अधिकतम तीन माह में निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्णयों को लागू करने में मध्यप्रदेश हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (SOP) तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है तथा पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में तीन नए शासकीय विश्वविद्यालय शुरू किए गए हैं। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार...
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने पर झंडू कुमार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Madhya Pradesh, Sports, State

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने पर झंडू कुमार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाने वाले झंडू कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव की बात है तथा यह सफलता युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण
Madhya Pradesh, State

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जनप्रतिनिधि एवं स्व. सिंह के परिजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को स्व. गोविंद नारायण सिंह के जीवन से सेवा, समर्पण, ईमानदारी और नैतिकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह का सरल जीवन, जनता से सीधा संवाद और जनहित के प्रति समर्पण आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्व. गोविंद नारायण सिंह वर्ष 1967 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने और प्रशासन में जवाबदेही, पारदर्शिता तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने क...
विकसित भारत और कारगिल विजय दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
Madhya Pradesh, State

विकसित भारत और कारगिल विजय दिवस पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

SDNA | जबलपुर, 25 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर में "सेवा, सुशासन के 12 वर्ष", "विकसित भारत" एवं "कारगिल विजय दिवस" विषयों पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ए.सी. तिवारी, सीबीसी भोपाल के उपनिदेशक शारिक नूर तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुण शुक्ल ने किया। शारिक नूर ने बताया कि प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प तथा कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रभारी प्राचार्य ए.सी. ति...
किसानों का कल्याण सर्वोपरि, उन्नत खेती से बढ़ेगी आय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

किसानों का कल्याण सर्वोपरि, उन्नत खेती से बढ़ेगी आय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

SDNA | जबलपुर, 25 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत प्रदेशभर में किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में आधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत खेती पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे चरण में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को दतिया से वर्चुअल माध्यम से खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है तथा किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को हेलमेट वितरण बना नई पहल मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों से दोपहिया वाहनों पर दूध, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद लेकर शहर आने-जाने वाले किसानों की सुरक्षा को ध्यान ...
उज्जैन श्रीसंघ ने आगर पहुंचकर लिया ‘सौम्य वर्षावास’ मंगल प्रवेश का धर्मलाभ
Madhya Pradesh, State

उज्जैन श्रीसंघ ने आगर पहुंचकर लिया ‘सौम्य वर्षावास’ मंगल प्रवेश का धर्मलाभ

आगर। शासन प्रभाविका, मातृ हृदया पूज्य साध्वी श्री सौम्य वंदना श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा के 'सौम्य वर्षावास' के भव्य मंगल प्रवेश समारोह में उज्जैन श्रीसंघ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उज्जैन के श्री जीरावला पार्श्वनाथ नवरत्न भक्तामर मंडल (सूरज नगर) एवं नाकोड़ा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में आगर पहुंचे। प्रातः 9 बजे भव्य वरघोड़े (शोभायात्रा) के साथ मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा आगर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रवचन स्थल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूज्य साध्वीश्री का स्वागत किया। नगर में धर्ममय वातावरण और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। धर्मसभा में विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुणी श्रीजी के सौम्य व्यक्तित्व, सरल जीवन, त्याग, तप एवं आध्यात्मिक प्रेरणा पर अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय आगर श्रीसंघ ने बाहर से पधारे सभी अ...
एनसीआईएसएम एवं एमपीएमएसयू की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोध कार्य करें: डॉ. अजीत पाल सिंह
Madhya Pradesh, State

एनसीआईएसएम एवं एमपीएमएसयू की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोध कार्य करें: डॉ. अजीत पाल सिंह

धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सालय में इथिकल कमेटी के समक्ष 17 पीजी विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की शोध प्रबंध की रूपरेखा उज्जैन | सद्वार्ता शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, उज्जैन में शनिवार को इथिकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के 17 स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों ने अपने शोध प्रबंध की विस्तृत रूपरेखा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ओ.पी. व्यास ने बताया कि पीजी विद्यार्थियों द्वारा दोपहर 2 बजे से शोध योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इनमें कायचिकित्सा विभाग से 4, द्रव्यगुण से 5, रचना शरीर से 2, पंचकर्म से 3 तथा प्रसूति तंत्र विभाग से 3 विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत कर जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता इथिकल कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजी...