हम लंका जला देंगे! देवेंद्र फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार, महाराष्ट्र में खुलकर सामने आई महायुति की लड़ाई
मुंबई/पालघर: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच तनाव अब खुलकर सामने आ गया है। पालघर जिले के दहानू नगर परिषद क्षेत्र में हुए चुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
शिंदे का रावण वाला तंज
पिछले हफ्ते दहानू में एक रैली के दौरान एकनाथ शिंदे ने भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि रावण भी अहंकारी था, इसलिए उसकी लंका जला दी गई। शिंदे ने कार्यकर्ताओं को संकेत दिया कि चुनाव में अहंकार और निरंकुशता के खिलाफ एकजुट होकर वोट करें।
फडणवीस का पलटवार
इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जो लोग हमारे बारे में बुरा बोलते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। वे कह सकते हैं कि वे हमारी लंका जला देंगे। हम लंका में नहीं रहते। हम राम के भक्त हैं, रावण के नहीं।" उन्ह...










