महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025: वोटिंग LIVE – बुलढाणा में फर्जी मतदाता पकड़े गए, कई जगह ईवीएम खराब
महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण मंगलवार, 2 दिसंबर को शुरू हो गया। इस चरण में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनाव के एक साल बाद हो रहे इस चुनाव में गठबंधन की राजनीति, मित्रवत टकराव और कानूनी उलझनों के बीच लगभग एक करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।मुख्य हाइलाइट्स:
बुलढाणा में फर्जी वोटिंग: खामगांव नगर परिषद वार्ड नंबर 15 के गांधी प्राइमरी स्कूल पोलिंग सेंटर पर दो फर्जी मतदाताओं को पकड़ा गया। ये ग्रामीण इलाके के वोटर थे, जो किसी और के नाम से वोट डालने आए थे। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर हंगामा किया और फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए।
ईवीएम खराबी: सतारा, जालना और यवतमाल जिलों में ईवीएम मशीनें बंद होने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। कुछ जगहों पर मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ, जबकि कुछ जगहों पर एक घंटे तक रुका रहा।
...










