बारामती प्लेन क्रैश: डेप्युटी सीएम अजित पवार और चार अन्य की दर्दनाक मौत, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयंकर मंजर
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर देने वाली दुखद खबर बुधवार सुबह आई। राज्य के डेप्युटी मुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
वीटी-एसएसके श्रेणी का यह लीयरजेट 45 विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की भयंकरता देखकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दर्दनाक मंजर:बारामती में घटना स्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मैंने अपनी आंखों से देखा, जब विमान नीचे उतर रहा था, तब ही लग रहा था कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। हम सब सोच रहे थे कि यह क्रैश हो गया, और वह वास्तव में हो गया।”
दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “विमान ट्रैक के मुश्किल से सौ मीटर पास था। हमें लगा कि पायलट लैंड कर लेगा, लेकिन अच...










