नकली व अवमानक बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाएँ — संभागायुक्त
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, विपणन मंडी बोर्ड, दुग्ध संघ, मत्स्य, पशुपालन, मार्कफेड और कृषि यांत्रिकी विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय प्रगति, लक्ष्यों की पूर्ति एवं आगामी कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अवमानक एवं नकली बीज की बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीज विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल निरस्त किए जाएं तथा आवश्यकतानुसार एफआईआर भी दर्ज की जाए।संभाग के सभी जिलों में दिए गए 2552 लक्ष्यों में से 2461 नमूने लिए गए, जिनमें 118 सैंपल अवमानक पाए गए। साथ ही उर्वरकों और कीटनाशकों के अवमानक नमूनों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बहुउद्देशीय पैक्स समितियों के ग...










