शौर्य दिवस पर बजरंग दल ने निकाली भव्य शौर्य यात्रा
उज्जैन: बजरंग दल, माधव प्रखंड उज्जैन महानगर ने शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को दोपहर 12 बजे भव्य शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा चकोर पार्क (मक्सी रोड) से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक पर समाप्त हुई।
बजरंग दल जिला सह संयोजक लवेश सोनी ने बताया कि 6 दिसंबर 1992 का दिन केवल शौर्यगाथा ही नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक भी है। इसे बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाता रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में शौर्य केवल साहस, निडरता या बलिदान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह नैतिक बल, आत्म-त्याग और विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने का सत्व भी है।
सोनी ने श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भ में कहा कि धर्म केवल कर्म का पालन नहीं, बल्कि ऐसा कर्म है जो सर्वकल्याण के लिए किया जाए, जिसमें सत्य, अहिंसा और समर्पण का गुण मिश्रित हो। उन्होंने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्त...










