हॉक फोर्स की खुफिया चाल से नक्सलवाद हुआ बेहाल, MP पुलिस ने हिला डाला पूरा KB डिवीजन
बालाघाट (MP): मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों के खिलाफ हॉक फोर्स की विशेष इंटेलिजेंस रणनीति ने कमाल कर दिखाया है। शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत के बाद शुरू हुए संयुक्त अभियान ने कान्हा-भोरमदेव (KB) डिवीजन में नक्सल नेटवर्क को तोड़ दिया, जिससे इलाके में शांति लौट रही है।
ऑपरेशन रिवेंज और नक्सलियों का पतनइंस्पेक्टर आशीष शर्मा, जिन्हें दो वीरता पदक मिल चुके थे, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र त्रि-जंक्शन पर मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद हॉक फोर्स, MP पुलिस, महाराष्ट्र कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने मिलकर ‘ऑपरेशन रिवेंज’ चलाया। इस ऑपरेशन के तहत नक्सलियों के कैंपों पर लगातार दबाव बनाया गया और उनके नेता अलग-थलग पड़ गए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का मास्टर प्लानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश नक्सल-मुक्त होगा। इसके लिए 15 नए अस्थायी कै...










