छह महीने पहले की लव मैरिज बनी दर्दनाक मौत की वजह
ग्वालियर: करीब छह महीने पहले परिवार के विरोध के बावजूद मंदिर में लव मैरिज करने वाली वैष्णवी उर्फ प्राची ने पति के धोखे और मानसिक यातना से आहत होकर अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, वैष्णवी ने पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद प्राची को पता चला कि राजू पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
सच्चाई सामने आने पर प्राची सीधे राजू के घर पहुंची, जहां उसकी मुलाकात राजू, उसकी पहली पत्नी और उसके पिता से हुई। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई। अपमान और मानसिक आघात से टूटकर प्राची वापस अपने फ्लैट लौटी और पंखे से दुपट्टा लपेटकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले प्राची ने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसकी मौत के लिए उसका पति और ससुराल जिम्मेदार हैं।
सिरोल थाना पुलिस ने मौक...










