Thursday, August 13

Madhya Pradesh

पति से मधुर संबंध के लिए तंत्र-मंत्र कराती महिला तांत्रिक के प्यार में फंसी, गहने व नगदी लेकर घर छोड़ भागी
Madhya Pradesh, State

पति से मधुर संबंध के लिए तंत्र-मंत्र कराती महिला तांत्रिक के प्यार में फंसी, गहने व नगदी लेकर घर छोड़ भागी

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला अचानक घर से लापता हो गई। महिला ने अपने साथ सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले ली। कई दिनों तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से महिला की तलाश की। जांच के दौरान महिला भोपाल में मिली, जहां से पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। महिला के पास से सोने-चांदी के गहने और नकदी भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि महिला अपने पति से लंबे समय से परेशान थी। इसी दौरान उसकी पहचान राकेश जाटव नाम के युवक से हुई, जो तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ से जुड़ा है। महिला ने घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए उसका संपर्क किया, लेकिन पूजा-पाठ के दौरान दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। धीरे-धीरे महिला ने तांत्रिक राकेश के साथ जाने का फैसला किया और घर छोड़ भागी। इंदौर एसीपी रुबीना मिजवानी ने...
इंदौर: ड्रग्स सप्लायर पति का प्री-वैलेंटाइन गिफ्ट, पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को दिया सूचना
Madhya Pradesh, State

इंदौर: ड्रग्स सप्लायर पति का प्री-वैलेंटाइन गिफ्ट, पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को दिया सूचना

इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने साहस दिखाते हुए अपने ही पति बुद्ध किरण भिड़े को नशीले पदार्थों की सप्लाई के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन और वीडियो साक्ष्य भेजकर बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को स्मैक और गांजा बेचता है। कमिश्नर ने दिए तत्काल निर्देशमहिला द्वारा भेजे गए वीडियो और जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। पान की दुकान पर दबिश, आरोपी गिरफ्तारकमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित पान की दुकान पर छापा मारा। आरोपी बुद्ध किरण भिड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा और नशीली पुड़ियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अन्य आपूर्तिकर्ताओं से मादक पदार्थ लेकर शहर में सप्लाई कर...
एमपी बोर्ड परीक्षा का पहला दिन: जैमर से मोबाइल सिग्नल ब्लॉक, CCTV की निगरानी में हुआ पहला पेपर
Madhya Pradesh, State

एमपी बोर्ड परीक्षा का पहला दिन: जैमर से मोबाइल सिग्नल ब्लॉक, CCTV की निगरानी में हुआ पहला पेपर

अशोकनगर: मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का पहला दिन 10 फरवरी से शुरू हो गया। नकल रोकने और परीक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए जिले के 34 परीक्षा केंद्रों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ जैमर लगाए, जिससे मोबाइल नेटवर्क बाधित रहे। धारा 163 के तहत सुरक्षा कड़ेकलेक्टर साकेत मालवीय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। यहां किसी भी प्रकार के हथियार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या धारदार वस्तुएं ले जाने पर भी पूरी रोक है। सार्वजनिक प्रदर्शन और कोई भी अवैध गतिविधि निषिद्ध है। कलेक्टर ने लिया जायजापरीक्षा शुरू होते ही कलेक्टर ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा ...
भोपाल नगर निगम में कांग्रेस का हंगामा, महापौर के ‘11 सिर वाले’ पुतले का दहन
Madhya Pradesh, State

भोपाल नगर निगम में कांग्रेस का हंगामा, महापौर के ‘11 सिर वाले’ पुतले का दहन

भोपाल: शहर में दूषित जल आपूर्ति और गौवंश विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भोपाल नगर निगम (BMC) मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी पुलिस सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बावजूद, प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स फांदकर निगम परिसर में प्रवेश कर गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए महापौर और एमआईसी सदस्यों के इस्तीफे की मांग की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पप्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। ज्ञापन सौंपने के बाद, कार्यकर्ताओं ने महापौर और एमआईसी सदस्यों के पुतले रावण के रूप में जलाए। साथ ही महापौर की 11 सिर वाली कटआउट भी निकाली गई, जिसे देखकर निगम परिसर में भारी हंगामा मच गया। 11:30 बजे से शुरू हुआ विरोधरवींद्र साहू 'झूमरवाला' के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन सुबह लगभग 11:30 बजे शुरू हुआ। शहर के विभिन्न वार्डों, जिनमें बीएचईएल क्षेत्र भी शामिल है, के प...
ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत, चार घायल नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत, चार घायल नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा

ग्वालियर: डबरा इलाके में एशिया के सबसे बड़े नवग्रह पीठ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले ही दिन भगदड़ मच गई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोत्सव का आयोजन पूर्व मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की देखरेख में हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 10 फरवरी से 20 फरवरी तक चलने वाला है। पहले दिन सुबह आयोजित कलश यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कलश वितरण के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे यह हादसा हुआ। भगदड़ की वजह फिलहाल अज्ञातआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भगदड़ की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कार्यक्रम के पहले दिन ही यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिससे आयोजन की शुरुआत में ही अपशगुन का साया पड़ गया। महोत्सव में प्रमुख आयोजक और कार्यक्रमप्राण प्रतिष्...
शादी में गायब हुआ गहनों का डिब्बा, मोबाइल सर्विलांस से पकड़ गया पुलिस, सगा बेटा निकला ‘चोर’
Madhya Pradesh, State

शादी में गायब हुआ गहनों का डिब्बा, मोबाइल सर्विलांस से पकड़ गया पुलिस, सगा बेटा निकला ‘चोर’

रीवा/सीधी: जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई गहनों की चोरी ने सभी को चौंका दिया। सीधी जिले की एक महिला अपने किशोर बेटे के साथ रीवा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी। इसी दौरान उसके गहनों से भरा डिब्बा अचानक गायब हो गया। महिला ने देखा कि सिर्फ डिब्बा ही नहीं, बल्कि उसका बेटा भी गायब है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए लड़के की लोकेशन ट्रैक की और सीधी जिले में उसे ढूंढ निकाला। ऑनलाइन गेमिंग के लिए मां के गहने चुराए पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो शुरुआत में उसने चोरी की बात से इनकार किया। लेकिन लगातार पूछताछ के बाद उसने सच कबूल कर लिया। लड़के ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का बुरी तरह आदी था और गेमिंग का कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी मां के गहने चुराए। लड़के ने यह भी बताया कि उसने गहनों का डिब्बा अपने दोस्त के घर छिपा दिया था। पुलिस की त...
सिंगरौली में रील बनाने का शौक बना जानलेवा: रिहंद डैम में नाव से गिरा युवक, अब तक नहीं मिली बॉडी
Madhya Pradesh, State

सिंगरौली में रील बनाने का शौक बना जानलेवा: रिहंद डैम में नाव से गिरा युवक, अब तक नहीं मिली बॉडी

सिंगरौली: सोशल मीडिया रील बनाने के शौक ने मंगलवार को एक युवक की जान ले ली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में रिहंद जलाशय में नाव पर खड़े होकर रील शूट कर रहे संतोष शाह अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरे। तेज बहाव और तैरना न जानने के कारण वह डूब गए। मौके पर मौजूद दोस्तों के अनुसार, वीडियो को और भी आकर्षक बनाने के चक्कर में संतोष नाव के किनारे खड़े हो गए थे। तभी उनका पैर फिसला और वह सीधे जलाशय में समा गए। वह खुद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में उनका सुराग नहीं मिला। युवक के दोस्त भी मदद के लिए उतरे, लेकिन उनमें से किसी को तैरना नहीं आता था, जिससे किसी को पानी में उतरने की हिम्मत नहीं हुई। आसपास के ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस और ...
अशोकनगर में बीजेपी नेता की दबंगई, युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल, कांग्रेस भड़की
Madhya Pradesh, Politics, State

अशोकनगर में बीजेपी नेता की दबंगई, युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल, कांग्रेस भड़की

अशोकनगर: जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ेरा गांव में बीजेपी नेता द्वारा एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता बली सिंह युवक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और पैरों से बेरहमी से पीट रहे हैं। घटना एक ढाबे के पीछे हुई थी। पीड़ित बृजकिशोर ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो की भयंकरता ऐसी है कि इसे बिना छुपाए दिखाना भी उचित नहीं माना जा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने इस घटना को सत्ता के दुरुपयोग के रूप में बताया और बीजेपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी सत्ता के मद में है और उसके नेता लोगों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच कर दोषी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" थाने...
भोपाल में नया अजूबा: हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाल दी सड़क, लोग कह रहे ‘एफिल टॉवर रोड’
Madhya Pradesh, State

भोपाल में नया अजूबा: हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाल दी सड़क, लोग कह रहे ‘एफिल टॉवर रोड’

भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद इलाके से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां हाईटेंशन लाइन के टावर के ठीक नीचे से सार्वजनिक सड़क निकाल दी गई है। स्थानीय लोग इस अनोखी और खतरनाक सड़क को मजाक में ‘एफिल टॉवर रोड’ कह रहे हैं, क्योंकि यह सड़क टावर के नीचे से गुजरते हुए बिल्कुल किसी टावरनुमा संरचना जैसी दिखाई देती है। यह मामला करोंद क्षेत्र की विनायक कॉलोनी का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क से लोग रोजाना पैदल, बाइक और कार लेकर गुजरते हैं, जबकि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। घनी आबादी के बीच बना खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार, जब यह टावर लगाया गया था तब आसपास कोई बस्ती नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे यहां घर बनते गए और अब यह इलाका घनी आबादी वाला बन चुका है। ऐसे में टावर के नीचे से सड़क गुजरने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि ...
जबलपुर में मामूली विवाद बना खूनी खेल, फर्नीचर कारोबारी की चाकू से हत्या
Madhya Pradesh, State

जबलपुर में मामूली विवाद बना खूनी खेल, फर्नीचर कारोबारी की चाकू से हत्या

जबलपुर, 9 फरवरी 2026: जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर ने हिंसक मोड़ ले लिया और फर्नीचर कारोबारी एकांत साहू (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना रात करीब साढ़े 11 बजे गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास हुई। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मृतक एकांत साहू अपनी क्रेटा कार से गोकलपुर की ओर जा रहे थे और सड़क किनारे कार पार्क कर रहे थे। तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी कार टकरा गई। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहा जाता है कि बाइक सवार ने अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया। ये लोग दो-दुपहिया वाहनों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर एकांत साहू पर हमला किया। आरोपियों ने एकांत साहू के सीने में चाकू से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घायल एकांत साहू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन...