दिल्ली में 80 साल के बुजुर्ग और पत्नी को 7 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, 96 लाख रुपये की ठगी का खुलासा
नई दिल्ली: राजधानी में साइबर ठगों ने 80 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी को 7 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 96 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया। मामले में स्पेशल सेल की IFSO टीम ने प्राइवेट बैंक के दो अधिकारियों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार, नमन दीप मलिक, शशिकांत पटनायक, निलेश कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। ये आरोपी हरियाणा के हिसार, उड़ीसा के भुवनेश्वर और दिल्ली के सागरपुर व उत्तम नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दो बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से इन अपराधियों ने दिल्ली में बैंक अकाउंट खोला और साइबर फ्रॉड की योजना बनाई।
कैसे हुआ डिजिटल अरेस्ट
डीसीपी IFSO विनीत कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को 7 दिन तक बंधक बनाकर रखा। ठग कभी उन्हें ट्राई का अधिकारी, कभी ...









