साकेत कोर्ट में कर्मचारी की आत्महत्या से हड़कंप, स्टाफ हड़ताल पर, अदालत का कामकाज ठप
नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक कोर्ट कर्मचारी ने कथित तौर पर काम के अत्यधिक दबाव में आकर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अहलमद हरीश सिंह मिहार के रूप में हुई है। घटना के बाद कोर्ट कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया और स्टाफ ने हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिससे साकेत कोर्ट का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव धीर सिंह कसाना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना के बाद अदालत परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी और वकील एकत्रित हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि यह आत्महत्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता और प्रशासनिक उत्पीड़न का नतीजा है।
स्टाफ एसोसिएशन का आरोप: सिस्टम ने बढ़ाया मानसिक दबाव
कोर्ट स्टा...









