दिल्ली में लापता लोगों के आंकड़े चिंताजनक: जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक गायब, दो-तिहाई महिलाएं और लड़कियां
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए। यह औसतन हर दिन करीब 54 लोगों के लापता होने का आंकड़ा दर्शाता है। हैरानी की बात यह है कि इनमें महिलाओं और लड़कियों की संख्या दो-तिहाई से भी अधिक है।
807 लापता, 509 महिलाएं और लड़कियां
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 1 से 15 जनवरी के बीच लापता हुए 807 लोगों में से 509 महिलाएं और लड़कियां, जबकि 298 पुरुष शामिल हैं।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुल लापता लोगों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क हैं।
अब भी 572 लोग लापता, 235 का मिला सुराग
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस अब तक 235 लोगों का पता लगाने में सफल रही है, लेकिन 572 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।यह स्थिति राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
हर ...










