गया जंक्शन पर ट्रेनों के शोर के बीच गूंजी किलकारीफुट ओवर ब्रिज पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा–बच्चा सुरक्षित
गया (बिहार)। बिहार के गयाजी जंक्शन पर सोमवार सुबह एक असाधारण और भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब ट्रेनों की आवाज़ और यात्रियों की भीड़ के बीच प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज पर एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों, रेलवे सुरक्षा बल और ‘मेरी सहेली’ टीम की तत्परता से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा उठी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों ने आनन-फानन में कपड़ों की अस्थायी दीवार बनाकर निजता सुनिश्चित की। आसपास मौजूद महिलाओं ने साहस दिखाते हुए प्रसव में मदद की। इसी दौरान सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और तुरंत चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई।
सूचना मिलते ही ऑन-ड्यूटी आरक्षी धर्मेंद्र कुमार ने सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार को अवगत ...










