नीतीश सरकार बनाएगी ‘बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर’, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन और रोजगार
पटना, 15 दिसंबर 2025 (सुधेंद्र प्रताप सिंह) – बिहार सरकार राजधानी पटना में स्थित शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर के लिए भव्य कॉरिडोर का निर्माण कराएगी। इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की।
सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘बड़ी पटनदेवी कॉरिडोर’ के निर्माण से राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। पर्यटन बढ़ने से होटल, रेस्तरां और छोटे दुकानदारों को भी आर्थिक लाभ होगा।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
कॉरिडोर का उद्देश्य और महत्व:
बड़ी पटनदेवी मंदिर का समग्र विकास और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार।
पटना को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में ...










