नवादा पर मेहरबान हुए नीतीश कुमार: जनता को दिए ‘जीत के तोहफे’
नवादा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवादा दौरा राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण रहा। रजौली प्रखंड पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां की जनता को उनके निर्णायक समर्थन और ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद कहा। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी एक दर्जन से अधिक योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
राजनीतिक पृष्ठभूमि2025 के चुनावों में नवादा जिले ने एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वर्ष 2020 के मुकाबले यहां का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल गया। 2020 में नवादा में केवल एक सीट एनडीए के खाते में गई थी, जबकि शेष सीटें महागठबंधन के पास थीं। लेकिन 2025 में नवादा और हिसुआ से जेडीयू, गोविंदगंज और राजौली से लोजपा (आर) ने जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के चलते मुख्यमंत्री ने नवादा को विशेष महत्व दिया।
जनता को ‘तोहफा’मुख्यमंत्री ने रजौली इंटर स्कूल के मैदान में हेली...










