बिहार सरकार ने पैक्स अध्यक्षों पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये की वसूली शुरू
सीतामढ़ी/पटना: बिहार सरकार ने डिफॉल्टर पैक्स अध्यक्षों पर शिकंजा कस दिया है। राज्य के सहकारिता विभाग ने 33 पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके बकाए 10 करोड़ 31 लाख 12 हजार 42 रुपये की वसूली शुरू कर दी है। इसमें मूल धन 8.39 करोड़ और ब्याज 1.92 करोड़ रुपये शामिल हैं। अब तक 1.55 करोड़ की राशि वसूली जा चुकी है, जबकि 8.76 करोड़ रुपये बकाया हैं।
10–12 साल बाद हुई कार्रवाई
सूबे में धान और गेहूं की खरीद के लिए पैक्सों को सहकारिता बैंक से ऋण मिलता है। करीब 10–12 साल पहले सैकड़ों पैक्सों ने यह राशि लेकर लौटाई नहीं। बार-बार नोटिस देने के बावजूद कोई भी अध्यक्ष कर्ज लौटाने में रुचि नहीं दिखा रहा था। इस पर जिला सहकारिता विभाग ने संबंधित 33 पैक्स अध्यक्षों को डिफॉल्टर घोषित किया और FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। इसके साथ ही बकाया राशि वसूलने के लिए नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू क...










