Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

एसडीपीई लेकर आ रहा है ग्राफिक्स डिजाइन एवं मास कम्युनिकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम

एलवीजीसी की पहल से छात्राओं के लिए एक वर्षीय ऑनलाइन यूजीडीसी स्कॉलरशिप कार्यक्रम

भोपाल। (सद्वार्ता) सच्चा दोस्त प्रोफेशनल एजुकेशन (SDPE) एवं Luniya Vinayak Group of Companies (LVGC) द्वारा छात्राओं के लिए ग्राफिक्स डिजाइन एवं मास कम्युनिकेशन का एक वर्षीय ऑनलाइन यूजीडीसी (UGDC) स्कॉलरशिप प्रोग्राम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को आधुनिक मीडिया, डिजिटल डिजाइन और संचार के क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।

This slideshow requires JavaScript.

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को ग्राफिक्स डिजाइन में कोरलड्रॉ (CorelDRAW), क्वार्कएक्सप्रेस (QuarkXPress) एवं फोटोशॉप (Photoshop) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वहीं मास कम्युनिकेशन के अंतर्गत कंटेंट राइटिंग, न्यूज राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, समाचार पत्र संपादन, लाइव वीडियो न्यूज एडिटिंग, मिक्सिंग एवं लाइव स्ट्रीमिंग, एंकरिंग, सिनेमैटोग्राफी, डिजिटल न्यूज एडिटिंग तथा पब्लिक रिलेशंस (PR) जैसे विषयों का प्रशिक्षण लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से कराया जाएगा।

संस्थान के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह प्रैक्टिकल आधारित होगा, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक मीडिया कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डायरेक्ट प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्हें लाइव प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुभव अर्जित कर सकें।

एसडीपीई एवं एलवीजीसी ने इच्छुक छात्राओं से इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल करियर की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply