पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड: प्रभात अस्पताल के डॉक्टर ने उजागर किया सच, हॉस्टल मालिक गिरफ्तार
पटना: राजधानी पटना में एक छात्रा के साथ हुई हिंसात्मक घटना ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभ में पुलिस इस मामले को छात्रा की मानसिक स्थिति और नींद की गोलियों के ओवरडोज तक सीमित करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि मामला संदिग्ध अपराध से संबंधित है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल परिसर में घटना के तुरंत बाद सबूत मिटा दिए गए। हालांकि, प्रभात मेमोरियल अस्पताल के एक डॉक्टर ने परिवार को छात्रा के साथ हुई यौन और शारीरिक हिंसा के बारे में सच बताया, जिससे पुलिस को उचित कार्रवाई करने का रास्ता मिला।
डॉक्टर ने बताया सच
पीड़िता के मामा ने बताया कि 7 जनवरी को हॉस्टल पहुंचने पर कमरे को पूरी तरह साफ कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार, हॉस्टल में होश में आने के बाद छात्रा ने इशारों में अपने साथ हुई ज्यादती बता...










