12 साल की उम्र में इंग्लैंड गए, 20 साल बाद मंत्री बनकर लौटे: इंग्लैंड के AI मंत्री ‘बिहारी बाबू’ कनिष्क नारायण
पटना/मुजफ्फरपुर: इंग्लैंड के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री कनिष्क नारायण मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। 12 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ बेहतर भविष्य की तलाश में इंग्लैंड चले गए थे। 20 साल बाद ब्रिटेन के AI मंत्री बनकर जब कनिष्क भारत लौटे, तो उन्होंने सबसे पहले अपने पुश्तैनी घर मुजफ्फरपुर जाकर परिवार से मुलाकात की।
पटना पहुंचने पर उनका स्वागत जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने किया। मीडिया से बातचीत में कनिष्क ने कहा,"बिहार में आकर सच में बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि मेरा जन्म यहीं हुआ था। 20 साल के बाद लौटकर यह देखकर खुशी हो रही है कि बिहार ने काफी प्रगति की है। ब्रिटेन में AI और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हम जो कर रहे हैं, उसके लिए बिहार की प्रगति देखकर प्रेरणा मिलती है।"
कनिष्क नारायण का बिहार कनेक्शन
मुजफ्फरपुर के छ...










