टी20 वर्ल्ड कप 2026: 37 साल के अमेरिकी गेंदबाज ने पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां, 4 विकेट लेकर रचा बड़ा इतिहास
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के तेज गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। महज 16 टी20 मुकाबले खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने पहले भारत के खिलाफ धमाकेदार गेंदबाजी की थी और अब पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी घातक गेंदबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर 10 फरवरी को खेले गए मुकाबले में शेडली ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को हिला कर रख दिया और 4 विकेट झटककर इतिहास रच दिया।
लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट, बने रिकॉर्डधारी
37 वर्षीय शेडली वैन शाल्कविक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरे मैच में चार विकेट लेकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले मैच में 4 विकेट चटकाए थे और अब पाकिस्तान के खिलाफ भी 4 विकेट लेकर अपनी लय बरकरार रखी।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ शेडली वैन शाल्कविक टी20 वर्ल्ड कप ...










