भारत से मैच से पहले सकलैन मुश्ताक ने की ICC और भारत पर टिप्पणी, पाकिस्तानियों को शर्म आनी चाहिए
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने विवादित बयान देकर सुर्खियाँ बटोर ली हैं।
पाकिस्तानी शो में जब होस्ट ने उनसे मैच की पिच के बारे में सवाल किया, तो सकलैन ने कहा, “जिस तरह की तकनीक है, जिस तरह के मॉर्डन-डे ग्राउंड्समैन हैं, यह बदल सकती है। आईसीसी किसके प्रभाव में है, यह हमें पता है।” उनके इस बयान ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी पैदा कर दी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने शुरुआत तो शानदार की है। नीदरलैंड्स और अमेरिका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर पाकिस्तान ने आत्मविश्वास हासिल किया है। लेकिन आंकड़े यह दिखाते हैं कि भारत के खिलाफ पाक टीम की जीतें बहुत कम हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को सिर...










