हार्दिक पंड्या मैदान पर वापसी के लिए तैयार, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले खेलेंगे बड़ौदा के लिए
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी चोट से उबरकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंड्या इस महीने के अंत में होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए मैदान पर दिखाई देंगे।
मैच फिटनेस की तैयारी
हार्दिक पंड्या बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी मैच फिटनेस अब पूरी तरह लौटने के करीब है। अगर सब योजना अनुसार रहा, तो वह टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।
तारीख और मुकाबला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 26 नवंबर से शुरू हो रही है, और बड़ौदा का पहला मैच हैदराबाद में होगा। पंड्या को कोई ब्रेक नहीं मिलेगा और उन्हें ‘रिटर्न टू प्ले’ (RTP) मिलने के बाद सीधे हैदराबाद रवाना किया जाएगा।
साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले वापसी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचो...










