आखिरकार डील हो गई पक्की, अब येलो जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा की 17 साल बाद हुई घर वापसी
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस बड़े ट्रेड डील के तहत, राजस्थान रॉयल्स ने CSK से अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को लिया है। यह डील दोनों टीमों के लिए अहम बदलाव का संकेत देती है, जहां चेन्नई ने जडेजा और करन को छोड़कर सैमसन को अपने साथ जोड़ा है।
संजू सैमसन की येलो जर्सी में एंट्री
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं। सैमसन ने 2021 से 2025 तक राजस्थान की कप्तानी की और 2022 में टीम को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया। उनके नाम 4500 से ज्यादा आईपीएल रन हैं, और अब वे चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सैमसन के येलो जर्सी में आने से चेन्नई को एक और शानदार बल्लेबाज और कप्तानी का अनुभव मिल गया है।
जडेजा की ...










