बिहार में नई सरकार से पहले स्पीकर और गृह विभाग पर खींचतान तेज, JDU–BJP में जारी मंथन
नई दिल्ली/पटना, 19 नवंबर। बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू होते ही एनडीए के भीतर मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर हलचल बढ़ गई है। स्पीकर पद और गृह विभाग को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच खींचतान सामने आ रही है। मंत्रियों की सूची लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन इन दो अहम पदों पर अंतिम सहमति बनना अभी बाकी है।
एनडीए विधायक दल की बैठक आज
बुधवार को पटना में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के नेतृत्व की औपचारिक घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई संशय नहीं है—नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक भी आज ही होगी, जिसके लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे।
दिल...










