टीएमसी विधायक के ऐलान पर सियासत गर्म, उमा भारती ने जताई कड़ी आपत्ति
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर देश की सियासत तूल पकड़ चुकी है। कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की, जिसके बाद मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उमा भारती का तीखा बयान
कबीर की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि भारत पर आक्रमण करने वाले बाबर के नाम पर किसी भी प्रकार की इमारत निर्माण को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि बाबर के नाम पर निर्माण होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा और ऐसे कदम को समर्थन देने वाली सरकारों पर भी सवाल उठाए जाएंगे। उमा ने सभी राजनीतिक दलों से इस बयान की निंदा करने की अपील की।
‘इबादत के नाम पर मस्जिद से कोई आपत्ति नहीं’
उमा भारती ने एक्स पर लिखा कि अगर मस्जिद ‘खुदा, इबादत और इस्लाम’ के ना...










