यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से संभव, सरकार-विपक्ष में होगी बहस के कई मोर्चे
धीरेंद्र सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां पहले ही शुरू हो गई हैं। यह सत्र छोटा जरूर होगा, लेकिन महत्व के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। पंचायत चुनाव से पहले होने वाला यह सत्र कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच बहस का केंद्र बनेगा।
सत्र की अवधि और उद्देश्यजानकारी के मुताबिक, पिछले साल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर को शुरू हुआ था और चार दिन चला था। इस बार भी सत्र लगभग 4 से 5 दिन तक चलने की संभावना है। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को सदन में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा हाल में जारी किए गए कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पेश कर उन्हें कानून का रूप देने की योजना भी है।
मुख्य मुद्दों पर रहेगा फोकससत्र में ग्रामीण विकास, स्वच्छ पे...










