Thursday, August 13

Politics

“कोई माई का लाल नहीं ले सकता श्रेय”: लाडकी बहीण योजना पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Maharashtra, Politics, State

“कोई माई का लाल नहीं ले सकता श्रेय”: लाडकी बहीण योजना पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राज्य की सबसे चर्चित योजना ‘लाडकी बहीण योजना’ को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। सांगली में आयोजित एक चुनावी सभा में शिंदे ने कहा कि यह योजना उन्होंने ही लागू की है और इसका श्रेय किसी और को नहीं मिल सकता। शिंदे ने सभा में कहा, “करोड़ों लाडली बहनों का प्यारा भाई होने की पहचान ही मेरे लिए काफी है। हमने अपने ढाई साल के कार्यकाल में इतनी योजनाएं लागू की हैं, जितनी राज्य के इतिहास में कभी नहीं हुईं। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैंने लाडली बहन योजना लागू की थी। अब इसे कोई रोक नहीं सकता और मैं ऐसा होने भी नहीं दूंगा।” योजना की पृष्ठभूमिलाडकी बहीण योजना पिछले साल शिंदे के मुख्यमंत्री रहते लागू हुई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है। महायुति सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि राशि को बढ़ाकर 2100...
एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया: BJP के प्रेम कुमार स्पीकर, नीतीश के करीबी नरेंद्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर
Bihar, Politics, State

एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया: BJP के प्रेम कुमार स्पीकर, नीतीश के करीबी नरेंद्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर

पटना: बिहार विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पदों को लेकर मंडरा रहे संशय के बादल अब साफ हो गए हैं। बीजेपी के प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है, वहीं नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर पद का निर्विरोध निर्वाचन मिला है। विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर जब तक बीजेपी और जदयू में खींचतान थी, तब यह तय था कि जदयू के पास अध्यक्ष पद जाएगा तो डिप्टी स्पीकर का विकल्प बीजेपी का होगा और अगर अध्यक्ष पद बीजेपी को मिलता तो डिप्टी स्पीकर जदयू के पास होगा। इस बार जैसे ही प्रेम कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सामने आया, वैसे ही डिप्टी स्पीकर के लिए नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। इसका औपचारिक ऐलान आगामी सत्र में 4 दिसंबर को किया जाएगा। एक हाथ से दिया, दूसरे हाथ से लियाराजनीतिक समीकरणों की बात करें तो कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री न...
पॉटी सूटकेस, बुलेटप्रूफ गाड़ियां और मिसाइलें… पुतिन की भारत यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था, 10 पॉइंट में समझें
Natioanal, Politics

पॉटी सूटकेस, बुलेटप्रूफ गाड़ियां और मिसाइलें… पुतिन की भारत यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था, 10 पॉइंट में समझें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उनके आगमन को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारी व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर पुतिन की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग दावे हैं, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार उनका दौरा बहुस्तरीय सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और अनुभवी बॉडीगार्ड्स के तहत होगा। चार लेयर सुरक्षा – भीतरी घेरे में करीबी बॉडीगार्ड, बीच के घेरे में भीड़ में तैनात सुरक्षाकर्मी, तीसरा घेरा भीतरी घेरे के पास और चौथा छतों पर स्नाइपर्स। उच्च प्रशिक्षित बॉडीगार्ड – हाथ से हाथ मुकाबले में माहिर और अत्यंत सतर्क। बुलेटप्रूफ सूटकेस और छाता – सुरक्षा ढाल के रूप में इस्तेमाल, साथ मे...
सदन में फोटो खींचे तो चेतावनी! ओम बिरला ने सांसद को फटकारा
Natioanal, Politics

सदन में फोटो खींचे तो चेतावनी! ओम बिरला ने सांसद को फटकारा

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को अचानक नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरजेडी सांसद अभय सिन्हा को चेतावनी दी कि अगर सदन में भविष्य में फोटो खींची गई तो कार्यवाही होगी। स्पीकर ने कहा, “आज तो फोटो खींच लिया है। आयिंदा ऐसा हुआ तो मुझे कार्यवाही करनी पड़ेगी। सदन में गरिमा बनाए रखें।” दरअसल, सत्र के दौरान कुछ सांसद मोबाइल या कैमरे से फोटो ले रहे थे, जिसे स्पीकर ने आचार संहिता और संसदीय नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा। संसद में फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के नियम संसद में किसी भी सांसद, पत्रकार या अन्य व्यक्ति को मोबाइल या कैमरे से फोटो लेने, वीडियो बनाने या लाइव रिकॉर्डिंग करने की अनुमति नहीं है। सदन की कार्यवाही केवल लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी या संसद सचिवालय द्वारा अधिकृत कैमरों से ही रिकॉर्ड की जा सकती है। लोकसभा स्पीकर को सदन में किसी भी नियम उल्लंघन...
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर चर्चा में, बोलीं- ‘भौं-भौं और क्या कहूं?’
Natioanal, Politics

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर चर्चा में, बोलीं- ‘भौं-भौं और क्या कहूं?’

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी फिर से सुर्खियों में आ गईं। वे अपने साथ एक घायल कुत्ता कार में लेकर संसद परिसर पहुँचीं, जिसके बाद यह मामला विवाद का विषय बन गया। सांसद चौधरी ने कहा कि रास्ते में उन्हें सड़क हादसे के बाद घायल कुत्ता मिला, जिसे बचाने के लिए उन्होंने अपनी कार में बैठाकर संसद तक लाया। विरोधियों ने इसे संसदीय मर्यादा का उल्लंघन करार दिया और इसे संसद तथा सांसदों का अपमान बताया। इस मामले को लेकर राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव (Privilege Motion) लाने पर विचार किया जा रहा है। जब उनसे विशेषाधिकार प्रस्ताव पर सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया और कहा, “भौं-भौं और क्या बोलूं?” इसके बाद उन्होंने मीडिया से आगे कहा, “लोग प्रदूषण से मर रहे हैं, BLO आत्महत्या कर रहे हैं, उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन मेरे कुत्ते ने सबको...
संसद का शीतकालीन सत्र 2025: तीसरे दिन हंगामे के बीच SIR और वंदे मातरम पर बहस का रास्ता
Natioanal, Politics

संसद का शीतकालीन सत्र 2025: तीसरे दिन हंगामे के बीच SIR और वंदे मातरम पर बहस का रास्ता

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। 1 दिसंबर से शुरू हुए इस सत्र में पिछले दो दिनों में विपक्ष के लगातार विरोध और हंगामे देखे गए। मुख्य मुद्दों में SIR (सर्वे ऑफ इलेक्टोरल रोल) और वंदे मातरम शामिल हैं। सरकार और विपक्ष के बीच बहस को सुचारु रूप से चलाने पर सहमति बनने के बाद आज उम्मीद है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कामकाज नियमित रहेगा। विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद में कहा कि अरावली हिल्स के खनन और कंक्रीट की दीवारों ने दिल्ली की हवा को जहरीला बना दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कार में ऑक्सीजन सिलेंडर रखना शुरू कर दिया है, क्योंकि राजधानी में प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार समाज के खिलाफ काम कर रही है, ऐसे में विपक्ष अपनी चिंताएं उठाएगा। उन्होंने रक्षा मंत्री...
भारत आ रहे पुतिन: जमीन के नीचे 16 मंजिला महल, भूतिया ट्रेन और ‘उड़ता क्रेमलिन’
Natioanal, Politics

भारत आ रहे पुतिन: जमीन के नीचे 16 मंजिला महल, भूतिया ट्रेन और ‘उड़ता क्रेमलिन’

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं। पूरी दुनिया में उनकी रहस्यमय और भव्य जीवनशैली के बारे में तरह-तरह की बातें चलती रहती हैं। पुतिन के पास 200 अरब डॉलर से अधिक की अनुमानित संपत्ति है और उनकी निजी दुनिया बेहद सीक्रेट रखी जाती है। 1. 16 मंजिला भूमिगत महल पुतिन का काला सागर किनारे स्थित आलीशान महल गेलेंदज़िक में 168 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें एक 16 मंजिला भूमिगत परिसर, पोल-डांसिंग हुक्का बाउडर, कैसीनो और ‘एक्वा डिस्को’ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस महल की तुलना अक्सर जेम्स बॉन्ड फिल्मों के विलेन के मांद से की जाती है। 2. भूतिया ट्रेन पुतिन के पास 22 डिब्बों वाली भूतिया ट्रेन है, जिसमें जिम, मसाज पार्लर, टर्किश बाथ, मूवी थिएटर और शानदार बेडरूम शामिल हैं। ट्रेन पूरी तरह बख्तरबंद है और इसमें बुलेटप्रूफ दरवाजे-खिड़कियां तथा जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण मौजूद है...
सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर आरोप: अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’
Natioanal, Politics

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर आरोप: अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ जैसा कदम उठाया है। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक द हिंदू में लिखे लेख में कहा कि सरकार ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली किसी भी पहाड़ी को खनन के लिए छूट दे दी है। पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं अरावली पहाड़ियां सोनिया गांधी ने कहा, “गुजरात से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक फैली अरावली पर्वतमाला ने लंबे समय से भारतीय भूगोल और इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी सरकार ने अवैध खनन से पहले ही बर्बाद हो चुकी पहाड़ियों के लिए लगभग ‘डेथ वारंट’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह निर्णय अवैध खननकर्ताओं और माफियाओं को खुला निमंत्रण देता है कि वे इस श्रृंखला के 90 प्रतिशत हिस्से को भी नष्ट कर दें, जो सरकार द्वारा निर्धारित ऊंचाई सीमा से नीचे आता ...
टाटा ट्रस्ट ने बीजेपी को दिया 757 करोड़, कांग्रेस को 77 करोड़, क्षेत्रीय दलों की फंडिंग में गिरावट
Natioanal, Politics

टाटा ट्रस्ट ने बीजेपी को दिया 757 करोड़, कांग्रेस को 77 करोड़, क्षेत्रीय दलों की फंडिंग में गिरावट

नई दिल्ली: फरवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड खत्म किए जाने के बावजूद कॉरपोरेट फंडिंग का बड़ा हिस्सा बीजेपी की ओर झुका हुआ है। टाटा समूह के नियंत्रण वाले प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट (PET) की रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में 915 करोड़ रुपये के राजनीतिक चंदे में से लगभग 83% रकम बीजेपी को मिली, जबकि कांग्रेस को मात्र 8.4% हिस्सा मिला। बीजेपी को इस अवधि में 757.6 करोड़ रुपये प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट, 150 करोड़ न्यू डेमोक्रेटिक ट्रस्ट, 30.1 करोड़ हार्मनी ट्रस्ट, 21 करोड़ ट्रॉयम्फ ट्रस्ट, और कुछ अन्य ट्रस्टों से मिले। 2018-19 में भी इसी ट्रस्ट ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को सबसे ज्यादा फंड प्रदान किया था। कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों की स्थिति कांग्रेस को 2024-25 में प्रोग्रेसिव ट्रस्ट से 77.3 करोड़, न्यू डेमोक्रेटिक ट्रस्ट से 5 करोड़ और जन कल्याण ट्रस्ट से 9.5 लाख...
नीतीश कुमार पर संशय की परछाईं? ‘85+35+6 = 126’ के सियासी गणित ने बढ़ाई हलचल
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार पर संशय की परछाईं? ‘85+35+6 = 126’ के सियासी गणित ने बढ़ाई हलचल

बिहार की राजनीति में एक बार फिर नई हलचल मची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में हैं, एनडीए गठबंधन मजबूत दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में उनकी स्थिरता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वजह साफ है—नीतीश कुमार का वह राजनीतिक इतिहास, जिसमें उन्होंने कई बार पाला बदला और विरोधियों को भी अपने पक्ष में खड़ा कर लिया। नीतीश की स्थिरता पर फिर संशय क्यों? नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन में भाजपा के साथ भी रहे, आरजेडी को भी अपनाया और फिर छोड़ भी दिया। कई बार उन्होंने वादे किए कि वे अब पाला नहीं बदलेंगे, पर इतिहास में कुछ बार इसका उल्टा भी हुआ। इसलिए उनकी ‘पिछली गलती न दोहराने’ वाली घोषणाओं पर भी संशय बना रहता है। नया राजनीतिक गणित: 85+35+6 = 126 राजनीतिक विश्लेषकों ने हाल के आंकड़ों के आधार पर दो नए खेमों की संभावना पर चर्चा छेड़ दी है— 85 + 35 + 6 = 126 का संभावित नय...