रायपुर को बड़ी सौगात: डेप्युटी CM अरुण साव ने 173 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंजूरी दी, रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक जाम से मिलेगी राहत
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोगों को लंबे समय से जिस फ्लाईओवर का इंतजार था, आखिरकार वह मंजूरी मिल गई है। डेप्युटी सीएम और लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने जी.ई. रोड पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को हरी झंडी देते हुए इसके लिए 173 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस निर्णय से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। खासतौर पर रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले यात्रियों को अब जाम से काफी राहत मिलेगी।
जी.ई. रोड पर तैयार होगा नया फ्लाईओवर
मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने गुरु तेगबहादुर उद्यान – नेताजी सुभाष चौक – गुरूनानक चौक के बीच फ्लाईओवर निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे और फोरलेन (16.61 मीटर चौड़े) इस फ्लाईओवर के तैयार होने से जी.ई. रोड पर ट्रैफिक काफी सुगम होगा।
शंकर नगर चौक, केना...









