Thursday, July 23

Politics

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: छात्रवृत्ति पर कांग्रेस MLA ने BJP को करारा जवाब
Jharkhand, Politics, State

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: छात्रवृत्ति पर कांग्रेस MLA ने BJP को करारा जवाब

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन रहा। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी बीजेपी ने छात्रवृत्ति के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया। इस पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सरकार का पक्ष रखते हुए जवाब दिया। सदन में विधायक यादव ने कहा, “अध्यक्ष महोदय, जब बीजेपी राज्य में थी, तब उन्होंने छात्रों की छात्रवृत्ति 100 रुपये से घटाकर केवल 25 रुपये कर दी थी। जब हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो हमने इस राशि को चार गुना बढ़ाकर छात्रों को राहत दी।” द्वितीय अनुपूरक बजट पेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8,000 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसमें ‘मईयां सम्मान योजना’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और इसके लिए सबसे बड़ी राशि आवंटित की गई। इसके अलावा, सिंचाई परियोजनाओं, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूर...
बक्सर के नावानगर SEZ का निरीक्षण करेंगे CM नीतीश कुमार, 109 करोड़ की परियोजना का लेंगे जायज़ा
Bihar, Politics, State

बक्सर के नावानगर SEZ का निरीक्षण करेंगे CM नीतीश कुमार, 109 करोड़ की परियोजना का लेंगे जायज़ा

बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बक्सर जिले के नावानगर में विकसित हो रहे विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। जिला अधिकारी विद्यानंद सिंह ने शनिवार को SEZ स्थल का दौरा किया और प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 125 एकड़ में विकसित हो रहे SEZ पर 109 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना को क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के बड़े केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तेज़ हुई हलचल डीएम ने सप्ताहांत में ज़िले की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं—कोइलवर तटबंध परियोजना और केशोपुर बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना—का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और स...
दार्जिलिंग में जनशक्ति का कमाल सरकारी अल्टिमेटम के बीच स्थानीय लोगों ने मनी पूल से बना दिया 140 फीट लंबा ‘गोरखालैंड पुल’
Bihar, Politics, State

दार्जिलिंग में जनशक्ति का कमाल सरकारी अल्टिमेटम के बीच स्थानीय लोगों ने मनी पूल से बना दिया 140 फीट लंबा ‘गोरखालैंड पुल’

गुवाहाटी/दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल सरकार के दिशा-निर्देशों और अनुमति के अभाव के बावजूद दार्जिलिंग में स्थानीय निवासियों ने जनशक्ति और सामुदायिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए 140 फीट लंबा पुल तैयार कर दिया। तुंगसुंग खोला पर बने इस पुल को लोगों ने अपने खर्च पर, बिना किसी सरकारी सहायता के पूरा किया है। रविवार को इसका उद्घाटन हुआ और पुल का नाम ‘गोरखालैंड पुल’ रखा गया, जो पहाड़ों में लंबे समय से चल रही राज्य की मांग का प्रतीक माना जा रहा है। मनी पूल और श्रमदान से बना पुल पुल का निर्माण पूरी तरह स्थानीय लोगों के कॉन्ट्रिब्यूशन और श्रमिक दान पर आधारित रहा।सबने अपनी क्षमता के अनुसार धन दिया और श्रमदान किया।भारतीय गोरखा जनशक्ति मोर्चा (IGJF) के मुख्य संयोजक अजय एडवर्ड्स ने सीमेंट और सरिया जैसी प्रमुख सामग्रियों की व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह पुल उनकी “साझी इच्छाशक्ति” का प्रत...
प्रयागराज में आज SIR मेगा कैंप: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत प्रशासन अलर्ट, शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा चुनौती
Politics, State, Uttar Pradesh

प्रयागराज में आज SIR मेगा कैंप: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत प्रशासन अलर्ट, शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा चुनौती

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज 8 दिसंबर को प्रयागराज में मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है। मतदाता सूची को अपडेट और सत्यापित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। खास बात यह है कि इस बार सबसे बड़ी समस्या शहरी क्षेत्रों में ‘नो मैपिंग’ का बड़ा आंकड़ा है, जिसने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। क्या है ‘नो मैपिंग’ मामला? जिन मतदाताओं का नाम 2025 की मतदाता सूची में तो शामिल है, लेकिन 2003 की सूची से उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है, वे नो मैपिंग की श्रेणी में आते हैं। इनमें किसी भी तरह का पुराना प्रमाण नहीं मिलने पर ऐसे नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।ग्राम क्षेत्रों के मुकाबले शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों—शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और शहर पश्चिमी—में यह समस्या गंभीर है। शहर दक्षिणी: 42% वोटरों की मैपिंग नहीं शहर उत्तरी: 39% ...
कर्नाटक में सीएम बदलाव पर संशय बरकरार, हाईकमान बुलाएगा एक और अहम बैठक
Karnataka, Politics, State

कर्नाटक में सीएम बदलाव पर संशय बरकरार, हाईकमान बुलाएगा एक और अहम बैठक

नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक में मुख्यमंत्री परिवर्तन को लेकर जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी नेतृत्व द्वारा राज्य के नेताओं को सार्वजनिक बयानबाज़ी से दूर रहने के सख़्त निर्देश देने के बावजूद अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने इस मसले पर जल्द ही एक और महत्वपूर्ण बैठक बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली स्थित सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई। बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे। हालांकि कई दौर की बातचीत के बावजूद सीएम पद को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने बताया कि विमर्श केवल कर्नाटक तक सीमित नहीं था। पार्टी ने देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस रैली की तैयारि...
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास, हुमायूं कबीर ने तय किया बंगाल चुनाव का एजेंडा
Politics, State, West Bengal

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास, हुमायूं कबीर ने तय किया बंगाल चुनाव का एजेंडा

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बेलडांगा में नई बाबरी मस्जिद की नींव रखी। भव्य समारोह और विरोधाभासी माहौल शिलान्यास के लिए 150 फुट लंबा और 80 फुट चौड़ा मंच तैयार किया गया। हजारों की भीड़ में कुरान की तिलावत और अल्लाह हू अकबर के नारे लगे। समर्थकों ने मंच तक ईंटें भी पहुंचाईं और “बाबरी मस्जिद जिंदाबाद” के नारे लगाए।दिलचस्प बात यह है कि 6 दिसंबर वही तारीख़ है, जिस दिन 33 साल पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी। हुमायूं कबीर ने मंच से ऐलान किया कि मुर्शिदाबाद की नई मस्जिद वैसी ही होगी जैसी पहले अयोध्या में थी। उन्होंने अपने भाषण में मीर बांकी का भी जिक्र किया। राजनीतिक बयानबाजी और विवाद बीजेपी: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्...
पुतिन ने भारत दौरे में दिखाई सहजता, राष्ट्रपति के अंगरक्षक से मिलाकर बना दिया दिन
Natioanal, Politics

पुतिन ने भारत दौरे में दिखाई सहजता, राष्ट्रपति के अंगरक्षक से मिलाकर बना दिया दिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भारत दौरे के दौरान अपने सरल और सहज व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के समय उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाकर एक अनोखा उदाहरण पेश किया। सादगी और सम्मान का प्रदर्शन जैसे ही पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, उन्हें कार से उतरने पर सैल्यूट किया गया। पुतिन ने सिर झुकाकर अभिवादन का जवाब दिया और गर्मजोशी से सबसे पहले अंगरक्षक से हाथ मिलाया। उनके इस जेस्चर को देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और लोग उनके व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत रूसी राष्ट्रपति के आगमन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे और उन्होंने पुतिन का औपचारिक स्वागत किया।पुतिन की यह सहजता ...
‘हर भारतीय का संविधान खतरे में है’ – राहुल गांधी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बीआर आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
Natioanal, Politics

‘हर भारतीय का संविधान खतरे में है’ – राहुल गांधी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बीआर आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि समानता, न्याय और मानवीय गरिमा की बाबासाहेब आंबेडकर की कालातीत विरासत भारतीय संविधान की रक्षा के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। आंबेडकर के संविधान की रक्षा करना राष्ट्रीय जिम्मेदारी राहुल गांधी ने कहा कि आंबेडकर ने पूरे देश को संविधान और मार्गदर्शन दिया। उनके विचार आज भी भारत के लोकतांत्रिक और सामाजिक ढांचे का आधार हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा,"हर भारतीय का संविधान खतरे में है। इसकी रक्षा करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों को इसे सुरक्षित रखना चाहिए।" संसद भवन में 70वां महापरिनिर्वाण दिवस भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) ने संसद भवन परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा ...
रायपुर को बड़ी सौगात: डेप्युटी CM अरुण साव ने 173 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंजूरी दी, रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक जाम से मिलेगी राहत
Chhattisgarh, Politics, State

रायपुर को बड़ी सौगात: डेप्युटी CM अरुण साव ने 173 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंजूरी दी, रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक जाम से मिलेगी राहत

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लोगों को लंबे समय से जिस फ्लाईओवर का इंतजार था, आखिरकार वह मंजूरी मिल गई है। डेप्युटी सीएम और लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने जी.ई. रोड पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर को हरी झंडी देते हुए इसके लिए 173 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। खासतौर पर रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले यात्रियों को अब जाम से काफी राहत मिलेगी। जी.ई. रोड पर तैयार होगा नया फ्लाईओवर मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने गुरु तेगबहादुर उद्यान – नेताजी सुभाष चौक – गुरूनानक चौक के बीच फ्लाईओवर निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे और फोरलेन (16.61 मीटर चौड़े) इस फ्लाईओवर के तैयार होने से जी.ई. रोड पर ट्रैफिक काफी सुगम होगा। शंकर नगर चौक, केना...
पटना पुस्तक मेला: वरिष्ठ लेखक अवधेश प्रीत को समर्पित आयोजन, उद्घाटन समारोह में पहुंचे CM नीतीश कुमार
Bihar, Politics, State

पटना पुस्तक मेला: वरिष्ठ लेखक अवधेश प्रीत को समर्पित आयोजन, उद्घाटन समारोह में पहुंचे CM नीतीश कुमार

पटना। साहित्य–संस्कृति प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित 41वां पटना पुस्तक मेला शुक्रवार को गांधी मैदान में शुरू हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया और इसके बाद विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में जल संसाधन राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) द्वारा आयोजित यह महोत्सव 16 दिसंबर तक चलेगा। इस वर्ष का आयोजन हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित है। मेले का विषय है—“वेलनेस: ए वे ऑफ लाइफ” (स्वास्थ्य—जीवन जीने का एक तरीका), जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य संवाद से जुड़ा है। इसी के अनुरूप डॉक्टरों के साथ जनसंवाद और प्रतिभागियों के लिए ओपन ज़ुम्बा सत्र जैसी गतिविधियाँ रखी गई हैं। 200 से अधिक स्टॉल, 300 से ज्यादा ...